फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अतिक्रमण पर जल्द कार्रवाई करेगा प्रशासन

अतिक्रमण पर जल्द कार्रवाई करेगा प्रशासन

Thu, 16 May 2019 02:03 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण पर जल्द कार्रवाई करेगा प्रशासन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

आचार संहिता खत्म होते ही पछवादून में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया जाएगा। स्थानीय प्रशासन की ओर से तहसीलदार की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है। एसडीएम कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए पिछले कुछ दिनों के भीतर 20 से 22 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं।
पछवादून में नंदा की चौकी के पास जमकर अतिक्रमण किया गया है। इसके अलावा सेलाकुई में स्वारना नदी के किनारे भी अतिक्रमण है। जबकि, ग्रामीण क्षेत्रों में कुंजा, कुल्हाल, ढकरानी, ढालीपुर, सोरणा डोभरी, सभावाला, सहसपुर आदि क्षेत्रों में ग्राम समाज की भूमि पर अतिक्रमण किया गया है। कुछ स्थानों पर बरसाती नालों को पाट दिया गया है। वहीं, डाकपत्थर से कुल्हाल तक शक्तिनहर किनारे सिंचाई विभाग की भूमि पर अतिक्रमण किया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि नंदाकी चौकी के पास कुछ लोगों द्वारा खुद ही अतिक्रमण हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम समाज की भूमि से प्राथमिकता के आधार पर अतिक्रमण हटाया जाएगा। कमेटी में कानूनगो, लेखपाल और संबंधित क्षेत्र के थानाध्यक्ष शामिल होंगे। इसके अलावा संबंधित प्राधिकरणों को भी इसकी रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
फाइलों से बाहर नहीं निकल पाए अभियान
पछवादून में समय-समय पर ग्राम पंचायतों की भूमि से अतिक्रमण हटाने के दावे किए जाते रहे हैं, लेकिन यह अभियान फाइलों से बाहर नहीं निकल पाए। यही वजह है कि क्षेत्र में सरकारी भूमि पर जहां तहां अवैध कब्जे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed