{"_id":"5cdc778bbdec2207843bf946","slug":"1557952452760-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दिन से अंधेरे में 60 परिवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दिन से अंधेरे में 60 परिवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
साहिया। ऊर्जा निगम की लापरवाही के चलते पिछले दो दिन से लोखंडी-लोहारी के 60 परिवार अंधेरे में गुजर बसर कर रहे हैं। इससे पूर्व गांव में लो वोल्टेज की समस्या बनी हुई थी। बिजली आपूर्ति अनियमित रहने पर ग्रामीण कई बार आंदोलन कर चुके हैं, बावजूद इसके ऊर्जा निगम की कार्यप्रणाली में सुधार नहीं आ रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि सर्दी में बर्फवारी होने पर कई दिनों तक आपूर्ति ठप रहती है, जबकि गर्मी में भी ऊर्जा निगम आपूर्ति बहाल नहीं कर रहा है। ग्रामीण शेर सिंह चौहान, मेहर सिंह, शूरवीर सिंह, मातबर सिंह, मोहन सिंह, रमेश चौहान, दिनेश कुंवर ने बताया कि अक्सर यहां बिजली की समस्या से जूझना पड़ता है। बिजली आपूर्ति बहाल होने पर भी लो वोल्टेज की समस्या बनी रहती है। लोखंडी पर्यटन स्थल है, लेकिन बिजली आपूर्ति बाधित रहने से पर्यटक यहां नहीं रुक रहे हैं, जिससे स्थानीय व्यापारियों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। कई दिनों तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से गांवों में संचार सुविधा भी बाधित हो जाती है।
बताया कि क्षेत्र की जर्जर बिजली की लाइनें आपूर्ति बाधित होने का कारण बन रहीं हैं, लेकिन ऊर्जा निगम नई लाइन बिछाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उधर, ऊर्जा निगम के सहायक अभियंता अशोक कुमार ने बताया लाइन में तकनीकी खराबी आने के कारण आपूर्ति बाधित हुई, जिसे शीघ्र ही ठीक करा दिया जाएगा।