फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रशासन ने खाली कराई माल रोड

प्रशासन ने खाली कराई माल रोड

Sat, 27 Apr 2019 02:14 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
प्रशासन ने खाली कराई माल रोड
प्रशासन ने खाली कराई माल रोड
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। एसडीएम गोपाल राम की अगुवाई में शुक्रवार को नगर की रौनक कही जाने वाली माल रोड से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान कुछ जगह विरोध भी हुआ लेकिन एसडीएम की सख्ती के आगे किसी की भी नहीं चली। ऐसा पहली बार हुआ जो प्रशासन पूरी तरह अतिक्रमण हटाने में कामयाब रहा है। जिसके बाद माल रोड अपने पुराने अस्तित्व में नजर आई।
शुक्रवार को उप जिलाधिकारी के नेतृत्व में पालिका प्रशासन ने पुलिस बल की मौजूदगी में सुबह करीब दस बजे से शाम तक गांधी चौक से माल रोड व लंढौर बाजार तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान माल रोड पर लगने वाली ठेलियों और दुकानों के बाहर रखे सामान को पालिका के वाहनों में भर लिया गया। यह सामान जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन

अभियान के दौरान कुछ लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन एसडीएम की सख्ती के आगे उनकी एक न चली। इस दौरान एसडीएम ने माल रोड स्थित शौचालय में ईओ को लाइटें लगाने व सड़क किनारे नालियों की सफाई करवाने के निर्देश दिए। इसके बाद फिश एक्यूवेरियम के फाउंटेन में फैली गंदगी देर एसडीएम भड़क उठे। उन्होंने ईओ को फाउंटेन संचालक को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने कहा कि सोमवार को नगर की सफाई का निरीक्षण किया जाएगा। यदि व्यवस्था दुरुस्त नहीं पाई तो संबंधित क्षेत्रीय सफाई सुपरवाइजर व सफाईकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं 13 दुकानों में पॉलिथीन मिलने पर 22 हजार रुपये का चालान किया गया। साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी कि यदि इसके बाद उनकी दुकानों में पॉलिथीन पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पक्के अतिक्रमण पर भी हो कार्रवाई
स्थानीय निवासी धन सिंह ने कहा कि पालिका ने तो नाममात्र के लिए कार्रवाई की थी लेकिन अब प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए अतिक्रमण हटाकर लोगों को राहत दी है। वहीं विजय सिंह बिष्ट ने कहा कि पक्के अतिक्रमण पर भी सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। अधिकतर दुकानदारों ने नाली पर भी कब्जा किया हुआ है जिससे माल रोड संकरी बनी रहती है। बंगलूरू से आए पर्यटक देव ने कहा कि पक्का अतिक्रमण भी हटना चाहिए। इससे मसूरी की खूबसूरती खराब हो रही है।

जारी रहेगा अभियान
एसडीएम गोपाल राम ने कहा कि नगर की शान कही जाने वाली माल रोड पर आए अतिक्रमण की शिकायतें मिल रही थीं। जिस पर नगर पालिका के सहयोग से अभियान चलाया गया। पर्यटन सीजन को देखते हुए अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पक्के अतिक्रमण को शीघ्र चिह्नित किया जाएगा जिसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अतिक्रमण
पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि प्रशासन के साथ संयुक्त रूप से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। ये कार्रवाई आगे भी जरी रहेगी। माल रोड पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


कर्मचारियों ने किया व्यापारियों का उत्पीड़न
मसूरी ट्रेडर्स अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि पॉलिथीन प्रतिबंधित है। उन्होंने व्यापारियों प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान कर्मचारियों ने व्यापारियों का उत्पीड़न किया गया है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed