{"_id":"5cbcc66bbdec221423556012","slug":"15558755047-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोडिंग वाहनों से पुल को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोडिंग वाहनों से पुल को खतरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
कालसी। क्षेत्र में दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर काली माता मंदिर के पास स्थित अमलावा नदी पर बने पुल को ओवरलोड वाहनों से खतरा पैदा हो गया है। इस पुल पर राष्ट्रीय राजमार्ग खंड की ओर से वाहनों में 18 टन से अधिक भार नहीं ले जाने का चेतावनी बोर्ड लगाया हुआ है। बावजूद इसके पुल पर हर रोज बजरी से भरे ओवरलोड वाहन गुजर रहे हैं।
कालसी में अमलावा नदी पर बने इस पुल से गंगोत्री, यमुनोत्री जाने वाले यात्री वाहनों की आवाजाही होती है। यात्रा मार्ग का महत्वपूर्ण पुल होने के बावजूद प्रशासन इसकी सुरक्षा के प्रति गंभीर नहीं दिखाई दे रहा है। हालांकि, एनएच खंड की ओर से पुल पर चेतावनी बोर्ड लगाया गया है। लेकिन, स्थानीय प्रशासन की लापरवाही के चलते हर रोज इस पुल से 40 से 50 टन रेत-बजरी लेकर वाहन गुजर रहे हैं। हैरानी की बात है कि पुल से एक किमी की दूरी पर थाना, वन विभाग का कार्यालय और तहसील मुख्यालय स्थित हैं। बावजूद इसके पुल की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है। जबकि, पुल यात्रा मार्ग पर स्थित होने के साथ ही जौनसार बावर के सैकड़ों गांवों को जोड़ने वाला सेतु भी है।
उधर, तहसीलदार कालसी एसपी उनियाल ने कहा कि पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर पुल पर गुजरने वाले ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।