फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पेयजल संकट से जूझ रहे कुरैशी मोहल्ले के लोग

पेयजल संकट से जूझ रहे कुरैशी मोहल्ले के लोग

Mon, 22 Apr 2019 01:07 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
पेयजल संकट से जूझ रहे कुरैशी मोहल्ले के लोग
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक बाहुल्य पंचायत जीवनगढ़ के कुरैशी मोहल्ले में पेयजल संकट गहरा गया है। यहां तीन दशक पूर्व बिछाई गई पेयजल लाइन बढ़ी हुई आबादी के लिए पेयजल आपूर्ति करने में सक्षम नहीं हो रही है।
हालांकि, चार वर्ष पूर्व पानी की पर्याप्त आपूर्ति के लिए मोटर लगाई गई थी, लेकिन इससे भी सिर्फ ढाल वाले क्षेत्र में ही पर्याप्त पानी पहुंच रहा है। बस्ती के ऊंचाई वाले क्षेत्र में रहने वाले 40 परिवारों को बस्ती से दूर मस्जिद से पेयजल आपूर्ति करनी पड़ रही है। जीवनगढ़ की उप प्रधान रेणू खान, स्थानीय निवासी नजीर, नसीम, शहराज, जुल्फिकार, अनीस, शईदा, जिशान, शहजाद, फरीद, मैना ने बताया कि गर्मी शुरू होते ही बस्ती में पेयजल संकट गहरा जाता है। बस्ती में 100 परिवारों की करीब 600 की आबादी है, जिनमें से आधी से अधिक आबादी के सामने पेयजल संकट गहरा गया है।
विज्ञापन

बताया कि क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों से लेकर जल संस्थान के अधिकारियों से कई बार बस्ती में अधिक क्षमता वाली नई पेयजल लाइन बिछाने की मांग की जा चुकी है। लेकिन, उनकी समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। कई बार पानी को लेकर बस्ती में आपसी विवाद भी हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, जल संस्थान के एसडीओ एपी सिंह ने बताया कि बस्ती में नई पेयजल लाइन बिछाने का प्रस्ताव भेजा गया है। फौरी तौर पर पेयजल संकट वाली बस्तियों में टैंकर से पानी मुहैया कराने की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed