{"_id":"5cbcc661bdec22140c42d8b8","slug":"155587549420-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज सेवी मेघराज को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज सेवी मेघराज को किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
द ग्रोइंग प्लांट दिव्यांग पुनर्वास केंद्र फतेहपुर-हरबर्टपुर में रविवार को मुनीषाभा सेवा सदन पुनर्वास संस्थान और दून डिफरेंटली एबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रजापति समाज के बुजुर्ग समाजसेवी मेघराज आर्य को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुनीषाभा सेवा सदन के सचिव एवं उत्तराखंड दिव्यांग सलाहकार बोर्ड के सदस्य अनंत प्रकाश मेहरा ने कहा कि देहरादून की नेहरू कॉलोनी निवासी मेघराज आर्य समाज की समस्याओं के निस्तारण के लिए कार्य करने के साथ ही दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा में शामिल करने के लिए लंबे समय से कार्य कर रहे हैं। अधिकारी पद से सेवानिवृत्त होने के बाद इन्होंने स्व. चमनलाल प्रजापति के साथ मिल कर समाज उत्थान के अनेक कार्य किए।
प्रजापति समाज संस्था के अध्यक्ष रोहित आर्य ने कहा कि दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा में शामिल कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना सभी का नैतिक दायित्व है। प्रजापति महासभा उत्तराखंड के उप सचिव सुधीर आर्य ने कहा कि प्रजापति समाज सभी समाजों में फैली कुरीतियों को दूर करने का कार्य करता है। समाज एवं देशहित के कार्यों में युवाओं को भी आगे आना चाहिए। इस दौरान रामपाल सिंह, एडवोकेट चंद्रपाल सिंह, सतीश वर्मा, अमरनाथ वर्मा, ब्रह्म प्रकाश, संसार सिंह, आर्किटेक्ट रूपा प्रजापति, छत्रपाल सिंह, डॉ. मुनीष चंद्र, आभा रानी, अर्पित, रुचिका, विकास, विजय, दिव्यांशु आदि मौजूद रहे।