{"_id":"5cb8dc29bdec22144d7e2a94","slug":"155561892814-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने खो-खो में दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने खो-खो में दिखाया दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में बृहस्पतिवार को दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। पहले दिन छात्र-छात्राओं ने खो-खो में दांवपेंच आजमाए।
छात्रा वर्ग का मुकाबला रोमांचक रहा, तीन राउंड तक चले मुकाबले में दोनों ही टीमें बराबरी पर रहीं। अतिरिक्त समय में हुए फैसले के तहत ए टीम ने बी टीम के छह खिलाड़ियों को मैदान से बाहर का रास्ता दिखाकर खिताब अपने नाम किया। जबकि, छात्र वर्ग के मुकाबले में ए टीम ने लगातार दो राउंड के मुकाबले जीत कर आसान जीत हासिल की।
इससे पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. केएल बिष्ट ने कहा कि छात्रों के व्यक्तित्व विकास के लिए शिक्षा के साथ ही खेल कूद जरूरी हैं। मैदान पर खेले जाने वाले सामूहिक खेल शारीरिक विकास के साथ ही मानसिक विकास में भी सहायक होते हैं। सामूहिक खेलों से छात्रों में नेतृत्व क्षमता का विकास होने के साथ ही सामाजिक सहभागिता की भावना भी पैदा होती है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शनिवार को वॉलीबाल और बेडमिंटन प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इस दौरान क्रीड़ा समन्वयक डॉ. दीप्ति बगवाड़ी, डॉ. राकेश नौटियाल, डॉ. आशा राम बिजल्वाण, डॉ. कामना लोहानी, डॉ. विनोद, डॉ. माधुरी आदि मौजूद रहे।