फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   छठ पूजा पर गंगबहा बावड़ी में उमड़ा आस्था का सैलाब

छठ पूजा पर गंगबहा बावड़ी में उमड़ा आस्था का सैलाब

Sat, 13 Apr 2019 01:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
छठ पूजा पर गंगबहा बावड़ी में उमड़ा आस्था का सैलाब
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
विज्ञापन

चैती छठ पूजा पर शुक्रवार को गंगबहा बावड़ी में आस्था का सैलाब उमड़ा। महिला श्रद्धालुओं ने बृहस्पतिवार को डूबते सूरज को अर्घ्य देने के बाद शुक्रवार सुबह उगते सूरज को अर्घ्य चढ़ाकर व्रत तोड़ा।

विकासनगर निवासी वीरेंद्र गुप्ता एवं दिनकर विहार निवासी कृष्णा शर्मा ने बताया कि मन्नतें पूरी करने के लिए चैती छठ पूजा की जाती है। गंगबहा बावड़ी में शुक्रवार सुबह चार बजे से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। हरबर्टपुर, विकासनगर, दिनकर विहार, जीवनगढ़, डाकपत्थर, हरिपुर एवं कालसी से पहुंचीं महिलाओं ने पूजा अर्चना के बाद उगते सूरज को अर्घ्य दिया। समाज से जुड़े लोगों ने बताया कि चैती छठ पूजा चार दिनों तक चलती है। पूजा में सीजन के सभी फलों का भोग लगाया जाता है। मूल रूप से बिहार एवं हाल दिनकर विहार निवासी प्रदीप गुप्ता एवं मनोज शर्मा बताते हैं कि चैती छठ के दौरान महिलाएं 72 घंटे का व्रत रखती हैं और उगते सूरज को अर्घ्य देने के बाद गंगबहा बावड़ी में पूजा अर्चना करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed