फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लोकसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस के मेनिफेस्टो से पूरे देश में रोष - श्याम जाजू

लोकसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस के मेनिफेस्टो से पूरे देश में रोष - श्याम जाजू

Wed, 10 Apr 2019 09:12 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 10 Apr 2019 09:12 AM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 : कांग्रेस के मेनिफेस्टो से पूरे देश में रोष - श्याम जाजू
श्याम जाजू - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन टिहरी सीट से भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में नगर में आयोजित विजय संकल्प सभा में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्याम जाजू ने विपक्ष पर जमकर प्रहार किए। कहा कि कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर कहा कि इससे पूरे देश में रोष है।

गांधी चौक स्थित भाजपा की विजय संकल्प सभा में जाजू ने कहा कि उत्तराखंड से नरेंद्र मोदी का विशेष प्रेम है। अपने कार्यकाल में तीन बार केदारनाथ पर आने वाले वे पहले प्रधानमंत्री हैं। भाजपा के संकल्प पत्र के बारे में जाजू ने कहा कि राष्ट्रवाद हमारी प्रेरणा है। अंत्योदय हमारा दर्शन है और सुशासन हमारा मंत्र है। इन तीनों के आधार पर भाजपा ने जो मेनिफेस्टो जारी किया है वह मल्टी डाइमेंशनल, मल्टीलेवल व सभी प्रकार के विषयों को टच करने वाला है। इसमें खुदरा व्यापारियों के लिए पेंशन योजना है। साथ ही असंगठित क्षेत्र के मजदूरों, किसानों के लिए पेंशन, व्यापारियों के लिए नया आयोग गठित करना, नए उद्योग को स्थापित करने वाले व्यापारियों को बिना सिक्योरिटी 50 लाख रुपयेे का लोन देना, मुद्रा बैंक को आगे बढ़ाना, महिलाओं, युवाओं, किसान, सैनिक सभी वर्गों को प्रभावित करने वाला है।
विज्ञापन


राम मंदिर के सवाल पर जाजू ने कहा कि राममंदिर का मुद्दा हमारी आस्था, श्रद्धा व प्रेरणा का विषय है। यह देश के लिए अस्मिता का विषय है। राम मंदिर का मुद्दा भाजपा ने कभी भी चुनावी मुद्दा नहीं बनाया था। आज भी हमने वह संकल्प वापस दोहराया है। राम मंदिर के विषय में हमारी भूमिका स्पष्ट है। कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर कहा कि इसमें राष्ट्रद्रोहियों को संरक्षण देने और अप्सफा को हटाने की बात से पूरे देश में रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर टिहरी संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी माला राजलक्ष्मी शाह, स्थानीय विधायक गणेश जोशी, उत्तराखंड चुनाव प्रभारी कैलाश पंत, भाजपा जिला अध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, मोहन पेटवाल, ओपी उनियाल, कुशाल सिंह, विजय रमोला, अनिल गोदियाल, मुकेश कुमार, ईडी भोटिया, राकेश रावत, मीरा सुरियाल, मीरा सकलानी, अनीता सक्सेना आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed