फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जर्जर मार्ग पर सफर हुआ मुश्किल

जर्जर मार्ग पर सफर हुआ मुश्किल

Mon, 08 Apr 2019 08:51 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 08 Apr 2019 08:51 AM IST
विज्ञापन
जर्जर मार्ग पर सफर हुआ मुश्किल
प्रतीकात्मक तस्वीर

ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर

विज्ञापन


साहिया। लोक निर्माण विभाग की अनदेखी के कारण शंभू की चौकी से दधौऊ-पंजिया मोटर मार्ग पर सफर करना ग्रामीणों के लिए जोखिम भरा साबित हो रहा है। मार्ग पर जगह जगह मलबा और पत्थरों के ढेर लगे हैं। वहीं मार्ग पर डामरीकरण नहीं होने के साथ ही सुरक्षा दीवार का निर्माण भी नहीं किया गया है।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग ने सड़क निर्माण के दौरान भूस्खलन की जद में आए आवासीय मकानों का मुआवजा भी नहीं दिया है। स्थानीय निवासी बलवीर भंडारी, पूरण सिंह चौहान, भजन सिंह, शूरवीर सिंह, टीकम सिंह ने बताया कि 30 किमी लंबे इस मोटर मार्ग का निर्माण के बाद से सुधारीकरण नहीं हुआ है। मार्ग पर पेंटिंग भी नहीं की गई है। इससे बारिश आने पर आवागमन बाधित हो जाता है। सड़क में पड़े पत्थरों और मलबे को भी लोनिवि ने नहीं हटवाया है। जर्जर और संकरे मार्ग के किनारे सुरक्षा दीवार नहीं होने से दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। बरसात में मार्ग पूरी तरह से बंद हो जाता है। इसके चलते ग्रामीणों को 40 किमी की अतिरिक्त दूरी नापकर साहिया जाना पड़ता है।
विज्ञापन


उधर, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता डीपी सिंह ने बताया कि संबंधित एसडीओ और ठेकेदार को मार्ग का सुधारीकरण कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। बरसात से पूर्व मार्ग को ठीक कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed