फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   परिवार कल्याण केंद्र जीवनगढ़ के सामने लगा गंदगी का अंबार

परिवार कल्याण केंद्र जीवनगढ़ के सामने लगा गंदगी का अंबार

Tue, 02 Apr 2019 01:31 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 01:31 AM IST
विज्ञापन
परिवार कल्याण केंद्र जीवनगढ़ के सामने लगा गंदगी का अंबार
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

परिवार कल्याण केंद्र जीवनगढ़ के सामने पसरी गंदगी से गर्भवती महिलाओं के संक्रामक रोगों की चपेट में आने का खतरा बना हुआ है। परिसर के अंदर बनी नाली पर स्लैब नहीं होने से महिलाओं को नाली पार करने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन, जिम्मेदार लापरवाह बने हुए हैं।
जीवनगढ़ स्थित परिवार कल्याण केंद्र डाकपत्थर, अंबाड़ी, लाइन जीवनगढ़, मेहूवाला की ग्रामीण महिलाओं और नौनिहालों को टीकाकरण की सुविधा मुहैया कराता है। यहां हर बुधवार ग्रामीण महिलाएं अपने नौनिहालों को टीका लगवाने के लिए आतीं हैं। लेकिन, बीमारियों से बचाने के लिए टीकाकरण करने वाला केंद्र इन दिनों खुद बीमारियों का सबब बन रहा है। केंद्र से सामने अक्सर गंदगी का ढेर लगा रहता है। दरअसल केंद्र के सामने खाली पड़ी जमीन पर साप्ताहिक पीठ बाजार लगता है। पीठ बाजार का संचालन करने वाला संबंधित ठेकेदार और ग्राम पंचायत मैदान की कभी सफाई नहीं करा रहे हैं। साथ ही परिसर के अंदर गंदे पानी की निकासी के लिए बनी नाली पर भी स्लैब नहीं डाले गए हैं, जिससे गर्मियों में मच्छर का प्रकोप बढ़ने के साथ ही गर्भवती महिलाओं को नाली पार करने में परेशानी झेलनी पड़ती है। स्थानीय निवासी नसरीन, अकरम, इमरान, गफ्फार, हरीश, संदीप, यामीन ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रबंधन और ग्राम पंचायत में कई बार परिवार कल्याण केंद्र की सफाई की मांग की गई, लेकिन सफाई के प्रति सभी जिम्मेदार लापरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन

उधर, सीचएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप चौहान ने कहा कि सीएचसी प्रबंधन समिति की बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों से परिवार कल्याण केंद्र के सामने स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed