फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   स्कूल की मनमानी पर भड़के अभिभावक

स्कूल की मनमानी पर भड़के अभिभावक

Fri, 29 Mar 2019 01:51 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 29 Mar 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
स्कूल की मनमानी पर भड़के अभिभावक
प्रतीकात्मक तस्वीर
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

पछवादून के एक निजी स्कूल पर ड्रेस और किताबों की खरीद में मनमानी का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को अभिभावकों और सभासदों ने एसडीएम से शिकायत की। अभिभावकों का आरोप है कि उन्हें किसी खास दुकान से किताबें और ड्रेस खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है।
नगर पालिका हरबर्टपुर के सभासदों और अभिभावकों ने एसडीएम से मिलकर हरबर्टपुर स्थित द सेपियंस स्कूल प्रबंधन पर आरोप लगाया कि स्कूल परिसर में किताबें बेची जा रहीं हैं। वहीं, किताबों और ड्रेस के लिए अभिभावकों को किसी खास दुकानों से खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है। जबकि, शिक्षा विभाग की ओर से इस तरह से अभिभावकों को बाध्य किए जाने पर रोक लगाई हुई है। आरोप लगाया कि जो अभिभावक अपने बच्चों का स्कूल की विकासनगर शाखा से हरबर्टपुर शाखा में स्थानांतरण कराना चाहते हैं, उनसे फिर से प्रवेश शुल्क लिया जा रहा है।
विज्ञापन

एसडीएम से मिलने वालों में नगर पालिका हरबर्टपुर के सभासद मेघश्याम शर्मा, सभासद नीरज थापा, सभासद अखिल गोयल, सभासद ऊषा भट्ट, जिला सहकारी विकास परिषद के अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, सबीर कुमार, राकेश अमोली, जितेंद्र कुमार, दिलीप सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल ड्रेस और किताबों की ब्रिकी को लेकर स्कूलों की मनमानी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले में खंड शिक्षा अधिकारी को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। - कौस्तुभ मिश्र, एसडीएम विकासनगर

विभाग के स्पष्ट निर्देश हैं कि कोई भी स्कूल अभिभावकों को किताबें एवं स्कूल ड्रेस किसी खास दुकान से खरीदने के लिए बाध्य नहीं कर सकता। इस मसले पर स्कूल को लिखा जाएगा। - बीपी सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी विकासनगर


अभिभावकों की ओर से स्कूल पर जो आरोप लगाए गए हैं, वे सही नहीं हैं। स्कूल परिसर में कोई किताबें नहीं बेची जा रहीं हैं, न ही स्कूल ड्रेस किसी खास दुकान से खरीदने के लिए बाध्य किया जा रहा है। प्रकरण स्कूल से बच्चों के स्थानांतरण से जुड़ा है। इस पर अभिभावकों से बात की जा रही है। - रविकांत सपरा, प्रबंधक द सेपियंस स्कूल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed