{"_id":"5c9bda39bdec221461125f45","slug":"15537179012-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशासन ने मिटाई ईवीएम विरोधी वॉल राइटिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशासन ने मिटाई ईवीएम विरोधी वॉल राइटिंग
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
डाकपत्थर बैराज क्षेत्र में सरकारी संपत्ति पर लिखे गए ईवीएम विरोधी स्लोगन को प्रशासन ने मिटा दिया है। साथ ही बैराज और आसपास के क्षेत्रों में गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर दी गई है।
सहायक रिटर्निंग ऑफिसर कौस्तुभ मिश्र ने बताया कि आचार संहिता के दौरान लोकतांत्रिक प्रणाली का विरोध करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही बताया कि ईवीएम के खिलाफ वॉल राइटिंग करने वालों को पकड़ कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर दी हैं।
बता दें, डाकपत्थर बैराज क्षेत्र में स्टेडियम की सुरक्षा दीवार पर शरारती तत्वों ने ईवीएम विरोधी वॉल राइटिंग की थी। बैराज जैसे सुरक्षित क्षेत्र में वॉल राइटिंग का मामला सामने आने से प्रशासन में हड़कंप मच गया था। निर्वाचन आयोग के उड़न दस्ते ने तहसील प्रशासन के कर्मचारियों के साथ मिलकर क्षेत्र का निरीक्षण कर वॉल राइटिंग के ऊपर पेंट लगाया।