{"_id":"5c929558bdec2214577e7296","slug":"155311044712-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमंग और उत्साह का प्रतीक है होली : पुंडीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमंग और उत्साह का प्रतीक है होली : पुंडीर
विज्ञापन
अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
सेलाकुई। सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर के आवास पर बुधवार को स्थानीय लोगों ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया। लोगों ने विधायक को अबीर-गुलाल लगाया, तो विधायक ने भी होली के पर्व को सौहार्द पूर्वक मनाने की सलाह दी।
विधायक ने कहा कि होली का पर्व जीवन में उमंग और उत्साह के संचार का प्रतीक है। होली पर आपसी भाईचारे को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। उन्होंने युवाओं को नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने की सलाह दी। विधायक ने कहा कि होली का पर्व मेलजोल बढ़ाता है। उन्होंने लोगों होली पर प्राकृतिक रंगों का उपयोग करने की सलाह दी। इस दौरान अमर सिंह कंडवाल, हयात सिंह चौहान, बबीता पुंडीर, सुखदेव सिंह फर्सवाण, यशपाल नेगी, नीरज ठाकुर, दुर्गेश कुमार, दीपक मदवाल आदि मौजूद रहे।
दूसरी ओर पछवादून गढ़वाल सभा की ओर से दिनकर विहार स्थित सभा भवन में महिला होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। महिलाओं ने होली के पारंपरिक गीत गाते हुए एक दूसरे को होली की बधाई दी। महिलाओं ने गढ़वाली गीतों के साथ ही कुमाऊंनी, जौनसारी, भोजपुरी के होली गीतों पर नृत्य किया। इस दौरान पीसी केष्टवाल, ओपी राणा, सुमन मोहन ममगाईं, नरेश पैन्यूली, मोहिनी नौटियाल आदि मौजूद रहे।