{"_id":"5c7c337fbdec224c7f23ddf3","slug":"15516436169-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों का विकास सरकार की प्राथमिकता : पुंडीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों का विकास सरकार की प्राथमिकता : पुंडीर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
सहसपुर विधायक सहदेव पुंडीर ने कहा कि गांवों का विकास प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। गांवों के सामाजिक, सांस्कृतिक तानेबाने को बनाए रखते हुए आधुनिक सुविधाएं मुहैया कराने के लिए सरकार कई योजनाओं पर कार्य कर रही है।
उन्होंने ये बातें रविवार को सभावाला में अनुसूचित जाति, जनजाति उपयोजना के तहत पांच लाख की लागत से बने सीसी मार्ग के लोकार्पण के दौरान कहीं। विधायक ने कहा कि सरकार खासकर सड़कों के निर्माण की ओर ध्यान दे रही है। इससे लोगों को सुगम यातायात की सुविधा मिल सके। प्रदेश सरकार विकास योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति को ध्यान में रखकर बना रही है। अब तक के कार्यकाल में सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और यातायात सुविधाओं को विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया है। बताया कि अगले विधानसभा चुनाव से पूर्व सहसपुर की सभी बस्तियों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया करा दी जाएंगी। बताया कि सरकार का ध्यान गांवों के मूल स्वरूप को बनाए रखने पर है। खेत खलिहान को बचाए रखते हुए विकास की किरण को प्रत्येक गांव तक पहुंचाया जा रहा है। लोगों ने विधायक से बिजली और पानी की पर्याप्त आपूर्ति कराने की मांग की। इस दौरान राजेश बलूनी, फूलचंद, सुखदेव फर्सवाण, रामेश्वर कश्यप, ज्ञानचंद, कमलेश, ऊषा देवी, चंद्रकला, चिंता देवी, पार्वती देवी, शिवांश पुंडीर आदि मौजूद रहे।