फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बोर्ड परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी

बोर्ड परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी

Wed, 27 Feb 2019 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

उत्तराखंड बोर्ड की शुक्रवार से शुरू हो रही परीक्षा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। इसको लेकर खंड शिक्षाधिकारी वीपी सिंह ने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ढालीपुर में केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक ली। बैठक में उन्होंने नकल विहीन परीक्षा संपन्न कराने सहित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बीईओ ने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, शौचालय की सुविधा छात्रों को मुहैया कराई जानी जरूरी है। साथ ही परीक्षा कक्ष में रोशनी की उचित व्यवस्था होनी चाहिए। कक्ष निरीक्षकों की कमी होने पर आसपास के विद्यालयों से शिक्षकों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए। साथ ही उन्होंने प्रत्येक केंद्र व्यवस्थापक को ब्लॉक मुख्यालय के संपर्क में रहने की सलाह दी। वहीं, प्रशासन ने शिक्षा विभाग को परीक्षा के दौरान सुरक्षा व कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग का आश्वासन दिया। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि बोर्ड परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। सभी केंद्रों पर आवश्यकता के अनुसार फर्नीचर मुहैया करा दिए गए हैं। परीक्षा को शांति पूर्ण संपन्न कराने व अनुचित साधनों का प्रयोग करने वाले परीक्षार्थियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है। बताया कि तहसील प्रशासन से परीक्षा के दौरान कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने का आश्वासन दिया है। इस दौरान मेजबान विद्यालय के प्रधानाचार्य अब्बल सिंह तोपाल, महावीर सिंह चौहान, आरपी अग्रवाल, आरसी कांडपाल, रणवीर सिंह, मनमोहन नेगी, जेएस चौहान, राकेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed