फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   योग का महत्वपूर्ण भाग है ध्यान : राजकुमार

योग का महत्वपूर्ण भाग है ध्यान : राजकुमार

Wed, 27 Feb 2019 01:38 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 01:38 AM IST
विज्ञापन
योग का महत्वपूर्ण भाग है ध्यान : राजकुमार
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

समग्र शिक्षा अभियान के तहत मंगलवार को कालसी ब्लॉक के संकुल केंद्र लखवाड़ और विकासनगर ब्लॉक के संकुल केंद्र रुद्रपुर में योग ओलंपियाड प्रतियोगिता संपन्न हुई। रुद्रपुर संकुल में आयोजित योग ओलंपियाड में प्रशिक्षक राजकुमार ने छात्रों को बताया कि ध्यान योग का महत्वपूर्ण भाग है।
उन्होंने कहा कि ध्यान के माध्यम से शरीर और मस्तिष्क का संगम होता है। आज के समय में जीवनयापन के लिए भाग-दौड़, काम का प्रेशर, रिश्तों में अविश्वास और दूरी आदि के कारण तनाव तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे माहौल में मेडिटेशन से बेहतर और कोई विकल्प नहीं है। ध्यान से मानसिक तनाव दूर होता है और मन को गहन आत्मिक शांति महसूस होती है, जिससे कार्य शक्ति में वृद्धि होती है।
विज्ञापन

लखवाड़ संकुल की योग ओलंपियाड प्रतियोगिता में राजकीय हाईस्कूल पिपाया प्रथम, राइंका लखवाड़ द्वितीय, जूहा स्कूल सकरौल तीसरे स्थान पर रहा। विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में हाईस्कूल पिपाया प्रथम, जूहा स्कूल सकरौल द्वितीय और राइंका लखवाड़ तृतीय स्थान पर रहा। इस दौरान कुलदीप सिंधवाल, देवेश कुमार, मीनाक्षी सैनी, शालिनी नौडियाल, तृप्ति डोभाल आदि मौजूद रहे। रुद्रपुर संकुल की योग ओलंपियाड प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में ऋषिका प्रथम, स्वाति द्वितीय, रजिया तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में आर्यन प्रथम, मयंक द्वितीय, अमनदीप तृतीय स्थान पर रहे। इस दौरान कमला पांडेय, जसवंत थापा, सुधा मधवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed