{"_id":"5c759cb5bdec22738e36bee8","slug":"15512118013-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी ठिकानों पर हमले से पछवादून में जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आतंकी ठिकानों पर हमले से पछवादून में जश्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
वायुसेना की ओर से पाकिस्तान में आतंकी ट्रेनिंग कैंपों पर किए गए हमले से पछवादून में खुशी है। खुशी में लोगों ने जगह-जगह सड़कों पर उतर कर आतिशबाजी की। स्थानीय लोगों ने कहा कि एयर स्ट्राइक राष्ट्र के लिए गर्व की बात है। इस कार्रवाई से पूरा देश गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
विकासनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान के नेतृत्व में डाकपत्थर चौक से पहाड़ी गली चौक तक विजयी जुलूस निकाला। जुलूस में विष्णु महावर, सूरत सिंह चौहान, नवीन ठाकुर, परफूल महावर, मोहित जैन, बीना डोभाल, शशि चौहान, धर्मेंद्र ठाकुर, भाग्य श्री, मधु ठाकुर, अंकित जोशी आदि शामिल रहे। सेलाकुई में भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष सुखदेव फरस्वाण ने सतेंद्र चौक पर आतिशबाजी की। आतिशबाजी करने वालों में अनिल नौटियाल, हरीश चौहान, मनोज पंवार, घनै क्षेत्री, मन्नू राणा, शूरवीर सिंह चौहान आदि शामिल रहे। डाकपत्थर चौक पर स्थानीय लोगों ने ढोल नगाड़े बजाकर एवं मिठाई बांटकर खुशी मनाई। स्थानीय लोगों ने कहा कि भारतीय वायु सेना ने पुलवामा आतंकी हमले का मुंह तोड़ जवाब दिया है। आतंकी प्रशिक्षण केंद्र में हमले पर खुशी जताने वालों में संदीप दुबे, मनोज चौधरी, विष्णु दुबे, गुलफाम अहमद, पारस कन्नौजिया, उमेश गुप्ता, राजकुमार, निर्मल सिंह, इमरान, विमल, सोनू, मनोज, विजेंद्र, राहुल आदि शामिल रहे। हरबर्टपुर में पछवादून विकास मंच ने मिठाई बांटकर खुशी जताई। खुशी जताने वालों में मंच संयोजक अतुल शर्मा, मुकेश शर्मा, सुनील तोमर आदि शामिल रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने हरबर्टपुर चौक में क्षेत्रीय विधायक मुन्ना चौहान के नेतृत्व में विजयी जुलूस निकाला। जुलूस में पूर्व ब्लॉक प्रमुख नीरु देवी, जीवन भट्ट, जसपाल, पंकज शर्मा, विनोद सैनी आदि शामिल रहे।