फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   प्रदेश में की पूर्ण शराबबंदी की मांग

प्रदेश में की पूर्ण शराबबंदी की मांग

Tue, 26 Feb 2019 01:50 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
प्रदेश में की पूर्ण शराबबंदी की मांग
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

आर्य उप प्रतिनिधि सभा देहरादून ने सोमवार को प्रदेश में संपूर्ण शराबबंदी की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार प्रकाश शाह को सौंपा। ज्ञापन में बताया कि हरिद्वार में हुए जहरीली शराब कांड में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी, जिससे प्रदेश के लोगों में असुरक्षा का माहौल है।

कहा कि समाज से शराब को समाप्त करने के लिए पूरे प्रदेश में शराबबंदी करना जरूरी है। बताया कि समाज में घट रहे अधिकांश अपराधों के लिए शराब ही जिम्मेदार है। लेकिन, सरकार राजस्व की प्राप्ति के लिए प्रदेश में शराब की बिक्री को बढ़ावा दे रही है। शराब की वैध बिक्री की आड़ में प्रदेश भर में अवैध शराब का धंधा चल रहा है। बताया कि प्रदेश भर के सामाजिक संगठन कई बार शराबबंदी की मांग कर चुके हैं। लेकिन, सरकार अपने फायदे के लिए जनता की मांग को अनदेखा कर रही है। ज्ञापन सौंपने वालों में आर्य उप प्रतिनिधि सभा के उप प्रधान अरविंद शर्मा, धनंजय गुप्ता, सुरेंद्र पाल सिंह, संजय जैन, नरेंद्र वर्मा, हरिकिशोर महेंद्रू, अमर सिंह कश्यप, संदीप दुबे, नंदनी गुप्ता, रिहाना सिद्दीकी, प्रीति सैनी, राजेश कुमार, मीनू मित्तल, आनंद सक्सेना आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed