फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बाल शोध से सामाजिक परिवेश का परिचय ले रहे नौनिहाल

बाल शोध से सामाजिक परिवेश का परिचय ले रहे नौनिहाल

Tue, 26 Feb 2019 01:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
बाल शोध से सामाजिक परिवेश का परिचय ले रहे नौनिहाल
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

समग्र शिक्षा अभियान के तहत सोमवार को रुद्रपुर संकुल के बाल शोध मेले का आयोजन जूनियर हाईस्कूल केदारावाला में किया गया। इसके तहत प्राथमिक विद्यालयों व जूनियर हाईस्कूल के छात्रों को अपने आसपास के सामाजिक व प्राकृतिक परिवेश की जानकारी दी गई। मेले में बाल पत्रिकाओं में छपे अपने लेखों की प्रदर्शनी के साथ ही नौनिहालों ने बाल शोध के तहत किए गए कार्यों को मॉडल व पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया।

अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित बाल शोध मेले के तहत नौनिहालों में शोध की प्रवृत्ति पैदा कर उन्हें प्राकृतिक व सामाजिक परिवेश की जानकारी उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है। संकुल प्रभारी संजय प्रजापति ने बताया कि बाल शोध मेले के आयोजन से पूर्व वर्ष भर नौनिहालों को आसपास की प्राकृतिक वनस्पति की संपूर्ण जानकारी दी गई। पेड़-पौधों के वानस्पतिक नाम सहित उनके उपयोग के बारे में नौनिहालों को बताने के साथ ही पेड़-पौधों के संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया गया। इसके अतिरिक्त नौनिहालों को गांवों में भ्रमण कराकर ग्रामीण परिवेश की भी जानकारी दी। गांवों में बने सरकारी दफ्तरों व कुटीर उद्योगों की जानकारी के माध्यम से ग्रामीण परिवेश के आर्थिक ढांचे से अवगत कराने व गांवों की यातायात व संचार सेवाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है। सबसे खास बात यह है प्रत्येक जानकारी को नौनिहाल खुद संग्रहित कर उसे अपने स्तर पर किताब का आकार दे रहे हैं, जिससे उनमें बचपन से ही शोध की प्रवृत्ति पैदा की जा रही है। इसके साथ ही ग्रामीण भारत की झलक दिखाने व एक क्षेत्र की सामाजिक आर्थिक गतिविधियों की जानकारी मुहैया कराना है। संकुल प्रभारी प्रजापति ने बताया कि बाल शोध का उद्देश्य नौनिहालों को सामाजिक सांस्कृतिक परिवेश की जानकारी देने के साथ ही ग्रामीण भारत की जानकारी मुहैया कराना है।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानाध्यापक लिकायत अली, शिखा रानी, राहुल सिंघल, पवन पाराशर, श्वेता सिंह, संजीता जोशी, जुबैर, नसीम, अनूप बडोला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed