फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   डाकपत्थर शिफ्ट होगा स्त्री रोग विभाग

डाकपत्थर शिफ्ट होगा स्त्री रोग विभाग

Tue, 26 Feb 2019 01:47 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
डाकपत्थर शिफ्ट होगा स्त्री रोग विभाग
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विकासनगर में मरीजों के बढ़ते दबाव को देेखते हुए अब स्त्री रोग विभाग को विकासनगर से डाकपत्थर परियोजना चिकित्सालय शिफ्ट किया जाएगा। वहीं, सीएचसी विकासनगर में रेन बसेरा और मीटिंग हॉल का निर्माण होगा। जबकि, आयुष्मान योजना के तहत भर्ती मरीजों को अस्पताल में ही निशुल्क दवा उपलब्ध कराई जाएगी।
सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी जीएस रावत की अध्यक्षता में हुई चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक में कई प्रस्ताव पास किए गए। सीएचसी विकासनगर में हुई बैठक में मरीजों की सुविधा के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधीन चलने वाले परियोजना चिकित्सालय डाकपत्थर में सीएचसी विकासनगर से स्त्री रोग विभाग को शिफ्ट किया जाएगा। शुरुआत में लोगों को परेशानी न हो इसके लिए अस्पताल की एंबुलेंस से महिला मरीजों को डाकपत्थर ले जाने की व्यवस्था की जाएगी। इसके अलावा अस्पताल परिसर में एक सभागार कक्ष का निर्माण होगा। इसके पहले तल में रेन बसेरा बनाया जाएगा। ताकि मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों को रात्रि विश्राम की सुविधा मिल सके। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से अस्पताल परिसर में जरूरत के हिसाब से सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

बैठक में अस्थि रोग से संबंधित, बेहोशी एवं दंत रोग से संबंधित उपकरण जरूरत के हिसाब से क्रय किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि मूल तैनाती के बजाए देहरादून के अस्पतालों से अटैच डाक्टरों का अटैचमेंट समाप्त कर उन्हें मूल तैैनाती पर भेजा जाएगा। बैठक में विधायक मुन्ना चौैहान ने परियोजना अस्पताल डाकपत्थर को विधिवत सीएचसी से संबद्ध कर चिकित्सक और अन्य पैरा मेडिकल स्टाफ तैनात करने का आश्वासन दिया। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष शांति जुवांठा, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. केके शर्मा, डिप्टी सीएमओ डॉ. केके सिंह, डॉ. विजय सिंह, ऋषभ, प्रमोद नेगी, डॉ. केएम जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed