{"_id":"5c744b99bdec22738e36be29","slug":"155112550215-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध अतिक्रमण हटाने गई पालिका टीम को झेलना पड़ा स्थानीय सभासद का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध अतिक्रमण हटाने गई पालिका टीम को झेलना पड़ा स्थानीय सभासद का विरोध
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण हटाने गई पालिका टीम का विरोध
ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। सिविल रोड पर अवैध अतिक्रमण हटाने गई पालिका की टीम को स्थानीय सभासद के विरोध का सामने करना पड़ा, जिसके बाद टीम को बिना कार्रवाई किए लौटना पड़ा। इस दौरान पालिका टीम के सदस्यों की सभासद के एक समर्थक के साथ तीखी झड़प भी हुई।
नगर के सिविल रोड पर बस स्टैंड के समीप एक व्यक्ति द्वारा अवैध अतिक्रमण कर दुकान का निर्माण किया गया है। जिसको हटाने के लिए सोमवार को पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर पालिका की टीम मौके पर पहुंची लेकिन जैसे ही टीम ने अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की। वहां मौजूद स्थानीय सभासद मनीषा खरोला और उनके एक समर्थक ने पालिका टीम का विरोध किया। इस बीच टीम की समर्थक के साथ नोकझोंक भी हुई। विरोध ज्यादा बढ़ता देख पालिका की टीम को कार्रवाई रोकनी पड़ी और बैरंग लौटना पड़ा। सभासद मनीषा खरोला ने कहा कि पालिकाध्यक्ष गरीबों के खिलाफ कार्य कर कर रहे हैं, जबकि कई रसूखदार पालिका की भूमि पर कब्जा किए हुए हैं, उन पर पालिकाध्यक्ष कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। वहीं पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि नगर में किसी भी तरह का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।