{"_id":"5c72ff59bdec225eb27ab524","slug":"155104044618-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश अब नहीं सहेगा आतंकवाद : बहुगुणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश अब नहीं सहेगा आतंकवाद : बहुगुणा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
बहुत हो चुका, देश अब आतंकवाद नहीं सहेगा। देश ने बहुत से आतंकी हमले झेले हैं। केंद्र सरकार आतंकवाद को लेकर अपना रुख साफ कर चुकी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की विदेश नीति रंग ला रही है। पाकिस्तान अलग-थलग पड़ता नजर आ रहा है। ये बातें पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने मसूरी में प्रेस वार्ता के दौरान कहीं।
रविवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने मसूरी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने किताबघर स्थित एक होटल के सभागार में पत्रकारों से वार्ता में लोकसभा चुनाव टिहरी से लड़ने की इच्छा जाहिर करते हुए कहा कि इस क्षेत्र से उनका पुराना नाता रहा है। यहां वे सांसद रहे और यहां की जनता के आशीर्वाद से ही उन्हें मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला। उन्होंने यह भी कहा कि टिहरी लोकसभा से चुनाव लड़ने और न लड़ने के संबंध में केन्द्रीय नेतृत्व से वार्ता हुई है। चुनाव लड़ना है या नहीं मार्च में ही पता चलेगा।
बहुगुणा ने आयुष्मान योजना की तारीफ करते हुए कहा कि राज्य के सभी नागरिकों को पांच लाख रुपये तक का इलाज मुफ्त देने की यह पहल बहुत ही सराहनीय है। राज्य सरकार शिक्षा और कृषि के क्षेत्र में भी कार्य कर रही है। हमें पर्यटन पर विशेष ध्यान देना है, क्योंकि राज्य की अर्थव्यवस्था पर्यटन पर निर्भर है। केंद्र सरकार का ड्रीम प्रोजेक्ट ऑल वेदर रोड का कार्य तेजी से हो रहा है, जिससे राज्य में पर्यटन बढे़गा। विशेषकर चारधाम रूट पर होटल, ट्रांसपोर्ट इंडस्ट्री समेत अन्य व्यापारों को भी बढ़ावा मिलेगा। बहुगुणा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा पूरी तरह से तैयार है। इस मौके पर राजपुर विधायक खजानदास, राजेश जुवांठा, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, विवेकानंद खंडूरी आदि मौजूद रहे।