{"_id":"5c72ff56bdec2273a5197a34","slug":"15510404439923-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"923 छात्रों ने दी प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
923 छात्रों ने दी प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो...
923 छात्रों ने दी प्रवेश परीक्षा
- एकलव्य विद्यालय में प्रवेश के लिए प्रदेश के 11 केंद्रों पर हुई परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
कालसी। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2019-20 में कक्षा छह में 60 सीटों पर प्रवेश के लिए रविवार को राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। राज्य के 11 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न हुई परीक्षा में कुल 923 छात्रों ने प्रवेश परीक्षा दी।
उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर नैनीताल द्वारा आयोजित परीक्षा में 982 आवेदन पंजीकृत हुए, जिसमें 59 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कालसी के प्रधानाचार्य डॉ. जीसी बडोनी ने बताया कि राज्य में कुल 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे, जिनमें राइंका कालसी, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय कालसी हरिपुर, कैंट इंटर कॉलेज चकराता, राजकीय इंटर कॉलेज त्यूनी, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय जोशीमठ, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मुनस्यारी, पिथौरागढ़ राजकीय इंटर कॉलेज सितारगंज, राजकीय इंटर कॉलेज दिनेशपुर ऊधमसिंह नगर, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज ज्वालापुर हरिद्वार, राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर और राजकीय इंटर कॉलेज पिथौरागढ़ शामिल रहे। बडोनी ने बताया कि परीक्षा के परिणाम अप्रैल माह में आने की संभावना है।