{"_id":"5c71b0d8bdec2273a74d0e52","slug":"155095481314-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस टीम ने खंगाली फाइलें पालिका की फाइलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजिलेंस टीम ने खंगाली फाइलें पालिका की फाइलें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजिलेंस टीम ने खंगाली फाइलें पालिका की फाइलें
ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। वित्तीय वर्ष 2012-13 में नगर पालिका क्षेत्र में हुए निर्माण कार्यों में बरती गई अनियमितताओं व कार्यों के भुगतान से संबंधित जांच के लिए शनिवार को विजिलेंस की टीम नगर पालिका पहुंची। यहां निर्माण कार्यों से संबंधित दस्तावेजों को खंगाला और कुछ जानकारियां जुर्टाइं।
बता दें कि वर्ष 2012-13 में नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत हुए निर्माण कार्यों में विशेष रूप से दूधली चसखेत सड़क का निर्माण कार्य, दूधली चौक से भद्राज जाने वाले रास्ते पर खड़ंजा बनाने का कार्य, झड़ीपानी से राजपुर टोल तक सीसी रोड निर्माण कार्य, बार्लोगंज स्वीपर कॉलोंनी से आगे जल संस्थान सैप्टिक टैंक व नाला निर्माण, एमपीजी कॉलेज में पुश्ता, रैलिंग, झड़ीपानी से बर्लोगंज झड़ीपानी फॉल जाने वाली सीसी रोड का निर्माण कार्य, होटल दर्पण से अनुपम चौक तक प्रीमिक्सिंग एवं सड़क सुधार कार्य होटल वाइल्ड, फ्लावर के पास से संतुरा देवी कैम्पटी रोड तक सीसी रोड का कार्य, कैमल्स बैक रोड पर 14 दुकानों का निर्माण आदि करीब 40 निर्माण कार्यों के भुगतान संबंधी कार्यों पर विजिलेंस जांच कर रही है।
पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने बताया कि नगर पालिका की ओर से विजिलेंस को जांच में पूरा सहयोग किया जाएगा। विजिलेंस विभाग द्वारा वर्ष 2012-13 में नगर पालिका क्षेत्र में किए गए 40 विभिन्न निर्माण कार्यों के भुगतान संबंधी दस्तावेज मांगे गए हैं।
विज्ञापन
एसपी विजिलेंस शैंथिल आवूदाई के. राज ने बताया कि शासन के आदेश पर नगर पालिका से संबंधित जांच के सिलसिले में विजिलेंस टीम शनिवार को नगर पालिका पहुंची और जांच से संबंधित दस्तावेजों की जानकारी ली। कहा कि जरूरत पड़ने पर दस्तावेजों को कब्जे में भी लिया जा सकता है।