{"_id":"5c71b0d1bdec227381667217","slug":"15509548078330-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"330 भोजनमाताओं को मिला वर्दी भता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
330 भोजनमाताओं को मिला वर्दी भता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
शिक्षा विभाग ने ब्लॉक के शासकीय और अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत 330 भोजनमाताओं को वर्दी भत्ता मुहैया करा दिया है। भोजनमाताएं लंबे समय से वर्दी भत्ते की मांग कर रही थीं। भोजनमाताओं ने खाते में वर्दी भत्ते के एक हजार रुपये जमा होने से राहत महसूस की है।
बता दें कि पछवादून में कालसी ब्लॉक की भोजनमाताओं को एक माह पूर्व ही वर्दी भत्ता मिल चुका था, लेकिन विकासनगर ब्लॉक में कार्यरत भोजनमाताएं वंचित रह गईं थीं। शासन से ब्लॉक की भोजनमाताओं के लिए तीन लाख तीस हजार की राशि मिलने के बाद उप शिक्षाधिकारी कार्यालय ने प्रत्येक भोजनमाता के बैंक खाते में रकम जमा करा दी है। उप शिक्षाधिकारी हिमांशु कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भोजनमाताओं को वर्दी पर लोगो लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही वर्दी के तौर पर साड़ी और सूट ही मान्य होंगे। भोजनमाता संगठन की प्रदेश अध्यक्ष ऊषा देवी ने वर्दी भत्ता मिलने पर सरकार का आभार प्रकट किया है। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि सभी भोजनमाताओं से संपर्क नहीं हो पाया है, जिससे यह पता चल सके कि वर्दी भत्ता प्रत्येक भोजनमाता के खाते में पहुंच चुका है या नहीं।