{"_id":"5c69c201bdec224c7412168c","slug":"155043492120-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने ली खेती की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने ली खेती की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
नई दिशा ग्रामीण जनहित विकास समिति के सहयोग से रविवार को बीएफआईटी सुद्धोवाला के छात्रों ने सहसपुर ब्लॉक की छरबा पंचायत में खेती, किसानी के गुर सीखे। छात्रों ने पॉलीहाउस का भ्रमण कर वैज्ञानिक तरीके से की जा रही खेती की जानकारी ली।
किसानों ने छात्रों को बताया कि इस नई तकनीक से वो कई गुना ज्यादा फसल उगाकर अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं। साथ ही छात्रों को सरकार की ओर से किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी दी। किसान रामकरण ने छात्रों को गहरी जुताई, मिटटी के परीक्षण, फसल चक्र, उत्तम बीज, खाद आदि के फायदे भी बताए। बताया कि वर्तमान दौर में परंपरागत खेती बजाय आधुनिक खेती पर जोर दिया जा रहा है। इसमें भूमि की बनावट और जलवायु को ध्यान में रखकर उत्पादन किया जाता है। मैदानी क्षेत्रों में अन्न उत्पादन पर जोर दिया जा रहा है, जबकि पर्वतीय क्षेत्रों की जलवायु नगदी फसलों और बागवानी के लिए मुफीदा होती है। खेतों के भ्रमण के दौरान छात्रों ने फसलों की विभिन्न प्रजातियों की जानकारी ली। साथ ही पॉलीहाउस में उगाए जा रहे फूल और अन्य नगदी फसलों के उत्पादन की विधि सीखी। इस दौरान अमर सिंह कश्यप, गौरव आनंद, आदर्श चौहान, मोहित थपलियाल, गौरव कुमार, दीप्ति जोशी, आयुषी तिवारी, शिवांगी डे, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।