{"_id":"5c65cf82bdec22739e2a582d","slug":"155017623718-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लाइट लेफ्टिनेंट बनी पहाड़ की बेटी सानिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लाइट लेफ्टिनेंट बनी पहाड़ की बेटी सानिया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
ग्राम सेम नदंप्रयाग जनपद चमोली निवासी सानिया ने इंडियन एयरफोर्स में फ्लाइट लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन प्राप्त किया है। सानिया ने बृहस्पतिवार को इंडियन एयरफोर्स पालम दिल्ली मेें कमिशन प्राप्त किया। सानिया की इस सफलता से पूरे परिवार में खुशी की लहर है।
दून निवासी अरविंद कनेरी ने बताया कि उनकी बेटी में शुरू से ही देश सेवा का जज्बा था। उसने एयरफोर्स में कमीशन प्राप्त कर परिवार का मान बढ़ाया है। वहीं निर्माण विभाग से मुख्य अभियंता के पद से सेवानिवृत्त एएस कनेरी ने कहा कि उनकी पोती सानिया की प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली एवं माध्यमिक शिक्षा देहरादून से हुई है। उसने डीवाई पाटिल कोल्हापुर से वर्ष 2016 में एमबीबीएस किया। इसके बाद सर गंगाराम अस्पताल दिल्ली में भी अपनी सेवाएं दीं। उन्होंने बताया कि सानिया दो भाई बहनों में दूसरे नंबर की है। सानिया के पिता अरविंद कनेरी दून में व्यवसायी एवं मां पूनम गृहणी हैं। अरविंद कनेरी मूल रूप से ग्राम सेम नंदप्रयाग जनपद चमोली रहने वाले हैं। फिलहाल अब पूरा परिवार देहरादून में रहता है।