शहीद स्मारक का लोकार्पण, आन-बान और शान से फहराया 155 फीट का सबसे ऊंचा तिरंगा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमाऊं के प्रवेश द्वार हल्द्वानी में शनिवार को प्रदेश का सबसे ऊंचा (155 फीट) तिरंगा फहराया गया। इस मौके पर 46.42 लाख से बने शहीद स्मारक का लोकार्पण तथा शहीदों की वीरांगनाओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि शहीद स्मारक प्रदेश के पर्यटन स्थल में दर्ज होगा। इसके लिए उन्होंने नगर निगम और परिवर्तन एक संकल्प संस्था को बधाई दी। मेयर जोगेंद्र रौतेला और लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) इंद्रजीत सिह बोरा ने कहा कि आज का क्षण हमारे लिए गौरव की बात है।
शहीदों के सम्मान और नमन करने के लिए शहीद स्मारक का निर्माण हुआ है। इससे पहले सांसद भगत सिंह कोश्यारी, नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत, जिला पंचायत सुमित्रा प्रसाद, मेयर जोगेंद्र रौतेला ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। अंत में सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने झंडा फहराया। सैनिक बैंड ने देशभक्ति की धुन भी बजाई।
नेता प्रतिपक्ष गईं तो कांग्रेसी भी चले गए
कार्यक्रम में भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, विजय बिष्ट, हेमंत द्विवेदी, एडीएम हरबीर सिंह, नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया, आरएफसी कुमाऊं ललित मोहन रयाल, प्रभारी सहायक नगर आयुक्त विजेंद्र चौहान, पार्षद बीना जोशी, महेंद्र नागर, मोहन सिह, विपिन जोशी, शोभा विष्ट, मो. गुफरान, सतीश नैनवाल आदि मौजूद रहे।
नेता प्रतिपक्ष गईं तो कांग्रेसी भी चले गए
कार्यक्रम में इंदिरा हृदयेश 11:30 बजे पहुंचीं। सांसद भगत सिंह कोश्यारी के आने के बाद उन्होंने संयुक्त रूप से पार्क का लोकार्पण किया। इसके बाद शहीदों की स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किए। इसके बाद नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश कार्यक्रम से चली गईं। उनके जाते ही वहां आए कांग्रेसी भी एक-एक कर चलते बने।
मुझे इंदिरा जी के बगल में बैठने दो
सांसद भगत सिंह कोश्यारी कार्यक्रम स्थल में करीब 12 बजे पहुंचे। वहां पहुंचते ही उन्होंने नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश का हाथ जोड़कर अभिवादन किया। वहां बैठे कांग्रेसियों से कहा कि हमें इंदिरा जी के बगल में बैठने दो। इसके बाद वह नेता प्रतिपक्ष के बगल में बैठ गए।