{"_id":"5c61d664bdec22738963583b","slug":"15499158577108-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीजल नहीं होने से पीएचसी त्यूनी की 108 सेवा ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीजल नहीं होने से पीएचसी त्यूनी की 108 सेवा ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विकासनगर। जौनसार-बावर परगने की सीमांत तहसील त्यूनी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों की सुविधा के लिए तैनात आपातकालीन 108 सेवा (एंबुलेंस) ठप है। एंबुलेंस के लिए एक माह से डीजल मुहैया नहीं होने से मरीजों को लाभ नहीं मिल रहा है। ऐसे में सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं को हो रही है।
बता दें, पीएचसी त्यूनी में लंबे समय से आपातकालीन 108 वाहन सेवा (एंबुलेंस) सुचारु नहीं हो पा रही है। कुछ माह पूर्व तक वाहन पुराना होने के चलते सेवा बंद रही। स्थानीय बाशिंदों की मांग पर नया वाहन पीएचसी को मुहैया कराया गया, लेकिन अब डीजल नहीं होने से सेवा फिर ठप हो गई। एंबुलेंस सेवा ठप होने से मरीजों को हायर सेंटर रेफर करने में दिक्कत आ रही है। सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं को हो रही है। इसके साथ ही क्षेत्र में दुर्घटना होने पर घायलों को हायर सेंटर रेफर करने में भी निजी वाहनों की व्यवस्था करनी पड़ रही है। निजी वाहनों में प्राथमिक उपचार एवं अन्य सुविधाएं नहीं होने से कई बार मरीजों की जान जोखिम में पड़ जाती है।
---
सोमवार सुबह कुछ समय के लिए डीजल भरवाने में दिक्कत आई थी। समस्या तेल डलवाने वाले कार्ड में दिक्कत आने से हुई थी। समस्या सुबह ही दूर कर दी गई थी।
-मनीष टिंकू, राज्य प्रभारी 108 आपातकालीन सेवा