{"_id":"5c5c8dd4bdec222bf45289f2","slug":"15495696037-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों को दी प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों को दी प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की जानकारी
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
कालसी। विकासखंड मुख्यालय के सभागार में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के क्रियान्वयन संबंधी जानकारी देने के लिए कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में राजस्व प्रशासन, ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, पशुपालन तथा उद्यान विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों ने योजना से जुड़ी जानकारियां दीं।
तहसीलदार कालसी एसपी उनियाल ने कहा कि केंद्र की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ काश्तकारों तक पहुंचाने का दायित्व संबंधित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों का है। ऐसे में प्राथमिकता के आधार पर पात्रों को चिह्नित कर समय से सूची संबंधित अधिकारियों को भेजना सुनिश्चित करें। खंड विकास अधिकारी बीपी खंडूरी ने बताया कि दो हेक्टेयर से कम भूमि वाले ऐसे काश्तकार जिनके परिवार में कोई सरकारी नौकरी में ना हो और 10,000 से अधिक पेंशन न मिलती हो, परिवार में कोई कॉरपोरेटर न हो और आयकर दाता भी न हो। ऐसे काश्तकारों को इस योजना के तहत पेंशन दिए जाने का प्रावधान है। परियोजना प्रबंधक आजीविका ब्रह्मानंद भट्ट ने काश्तकारों को आवेदनपत्र भरने की जानकारी दी। सहायक खंड विकास अधिकारी पंचायत कृपाराम जोशी ने ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों को योजना के तहत काश्तकारों तथा अन्य संबंधित विभागीय कर्मचारियों व अधिकारियों को सहयोग करने की बात कही। इस अवसर पर सहायक खंड विकास अधिकारी जीएस रावत, राजस्व निरीक्षक मुन्ना राम वर्मा, रूप सिंह, पुष्पेंद्र त्यागी, सूर्यपाल सिंह तोमर, आदि मौजूद रहे।