{"_id":"5c5c8dcebdec22094a2c806b","slug":"154956959611-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदत में लाएं यातायात नियमों का पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदत में लाएं यातायात नियमों का पालन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर।
कालसी। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बृहस्पतिवार को जौनसार-बावर परगने के राजकीय इंटर कॉलेज कालसी में कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा की जानकारी दी गई।
प्रधानाचार्य अतर सिंह चौहान ने कहा कि सड़क सुरक्षा अभियान मात्र एक सप्ताह तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए। बल्कि हर रोज यातायात नियमों का पालन किया जाना चाहिए। राष्ट्र का जिम्मेदार नागरिक होने के नाते प्रत्येक व्यक्ति को सभी नियम कायदों का पालन करना चाहिए। विद्यालय प्रवक्ता मंसूर अली खान ने छात्र-छात्राओं को मोटर व्हीकल एक्ट की जानकारी दी। इसके अलावा छात्र-छात्राओं ने आसपास की बस्तियों में सड़क सुरक्षा को जागरूक करते हुए स्लोगन लिखे। इस अवसर पर आशीष डबराल, सचिन असवाल, सुदर्शन चमोली, अंजू श्रीवास्तव, विनय सिंह, सुषमा खत्री, संगीता रयाल आदि मौजूद रहे।
दूसरी ओर विकासनगर क्षेत्र के सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ में आयोजित कार्यशाला में परिवहन विभाग कर्मियों और विद्यालय के शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन को जागरूक किया। प्रधानाचार्य उदयराज सिंह चौहान ने कहा कि यातायाता नियमों के पालन से खुद की सुरक्षा के साथ अन्य लोगों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होती है। उन्होंने छात्रों को ग्रामीण बस्तियों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता अभियान चलाने की सलाह दी। इस दौरान विमलेश त्यागी, विकास नागर, गुलजार, विनय पठानिया आदि मौजूद रहे।