{"_id":"5c5c2a4ebdec224bd41e263e","slug":"15495441253-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली से किया सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली से किया सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बुधवार को वारियर्स गर्ल्स फाउंउेशन ने हरबर्टपुर में रैली निकालकर लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही दोपहिया वाहन चालकों को फूल देकर हेलमेट पहनने की सलाह दी।
ग्रुप की अध्यक्ष रिहाना सिद्दीकी ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति पुलिस प्रशासन की कार्रवाई के साथ ही सामाजिक जागरुकता भी जरूरी है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों को इस बात का अहसास होना चाहिए कि जिंदगी अनमोल है। पांवटा रोड से शुरू हुई रैली सहारनुपर रोड, विकासनगर रोड, देहरादून रोड होते हुए रेशम बाग मैदान पर समाप्त हुई। रैली में जनगीत और स्लोगन के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। साथ ही अनियंत्रित गति से वाहन चलाने के दुष्परिणाम भी बताए गए। रैली में शामिल हरबर्टपुर चौकी प्रभारी सत्येंद्र भंडारी ने कहा कि सड़क पर वाहन चलाते हुए खुद के साथ ही दूसरे की सुरक्षा करना वाहन चालक का कर्तव्य है। नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन चलाने से दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने लोगों को नाबालिग को वाहन चलाने की अनुमति नहीं देने की सलाह दी। रैली में प्रीति सैनी, अनीता सैनी, नरेश, रितु सैनी, आफरीन, पायल, संध्या, मुस्कान, रिचा, शिफा, आइशा, सौरभ, मुस्तफा, आसिफ, सद्दाम, मनीष, हिमांशु, पुलिस कांस्टेबल अजीत, संजय शामिल रहे।