फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   तेल खरीद में गड़बड़ी का आरोप, पालिकाकर्मी निलंबित

तेल खरीद में गड़बड़ी का आरोप, पालिकाकर्मी निलंबित

Thu, 07 Feb 2019 06:22 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:22 PM IST
विज्ञापन
तेल खरीद में गड़बड़ी का आरोप, पालिकाकर्मी निलंबित
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

नगर पालिका के वाहनों के लिए तेल खरीद में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए बुधवार को सभासदों ने पालिकाध्यक्ष शांति जुवांठा का घेराव किया। सभासदों ने आरोप लगाया कि पालिका के प्रत्येक वाहन में 20 लीटर डीजल डलवाकर पंप संचालक से इसकी 30 लीटर की रसीद ली जा रही है। सभासदों ने पालिकाध्यक्ष को इसकी वीडियो फुटेज भी दिखाईं। इसके बाद आरोपी कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया।
बुधवार दोपहर नगर पालिका अध्यक्ष के कार्यालय पहुंचे सभासदों ने पालिका वाहनों के लिए तेल खरीद में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सभासद शम्मी प्रकाश ने कहा कि पिछले चार दिनों से पेट्रोल पंप पर डीजल, पेट्रोल भराने गए पालिका के प्रत्येक वाहन में 20 लीटर डीजल डाला गया। जबकि, पंप संचालक से इसकी 30 लीटर की रसीद ली गई। बताया कि एक दिन में 100 लीटर से अधिक डीजल, पेट्रोल की हेराफेरी की जा रही थी। उन्होंने बताया कि नगर पालिका प्रशासन के पास करीब पंद्रह वाहन हैं। कूड़ा कलेक्शन वाहन और ट्रैक्टर-ट्रॉली में हर रोज डीजल भरा जाता है। इसके लिए मुख्य बाजार स्थित एक पेट्रोल पंप को पालिका प्रशासन ने अनुबंधित किया हुआ है।
विज्ञापन

सभासद शम्मी प्रकाश, वरिष्ठ सभासद धर्मेंद्र ठाकुर ने आरोप लगाया कि पालिका प्रशासन के एक आला अधिकारी की शह पर कर्मचारी प्रत्येक दिन पेट्रोल, डीजल की हेरा फेरी कर रहे थे। बताया कि बुधवार सुबह पेट्रोल पंप पर नगरपालिका के वाहनों का सभासदों ने स्टिंग ऑपरेशन किया। इसमें पूरा मामला पकड़ में आया। सभासदों ने प्रकरण में शामिल आला अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की। नगर पालिका अध्यक्ष कार्यालय में करीब दो घंटे चले हंगामे के बाद पालिकाध्यक्ष शांति जुवांठा ने एक कर्मचारी को सस्पेंड कर दिया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
बाहरी लोगों की मौजूदगी पर भड़के सभासद
सभासद जब डीजल, पेट्रोल की गड़बड़ी के प्रकरण को लेकर पालिकाध्यक्ष शांति जुवांठा से वार्ता कर रहे थे, उस दौरान कुछ बाहरी लोगों द्वारा आरोपी कर्मचारियों से सवाल जवाब करने पर सभासद भड़क गए। सभासदों ने कहा कि उन लोगों को कर्मचारियों से सवाल जवाब का कोई अधिकार नहीं है। ऐसे लोग कार्यालय से बाहर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed