{"_id":"5c520297bdec2227203734cc","slug":"15488786027-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराजिता महाअभियान: पछवादून में बना कीर्तिमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराजिता महाअभियान: पछवादून में बना कीर्तिमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
अमर उजाला अपराजिता महाअभियान के तहत बुधवार को पछवादून और जौनसार बावर में नया कीर्तिमान बना। क्षेत्र में सुबह दस से दोपहर एक बजे तक चले अभियान में स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय, अधिवक्ता, व्यापार मंडल, जनप्रतिनिधि और विभिन्न स्वयं सहायता समूहों से जुड़े लोगों ने हिस्सा लिया।
अभियान के तहत महिला सशक्तीकरण एवं सुरक्षा के लिए 8684 से अधिक लोगों ने शपथ पत्र भरे। पछवादून और जौनसार बावर क्षेत्र में अपराजिता महाअभियान को लेकर लोगों में जमकर उत्साह दिखा। जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित कर लोगों ने शपथपत्र भरकर महिला सुरक्षा और सशक्तीकरण की शपथ ली। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बाबूगढ़ में 818, जैन बालिका इंटर कॉलेज में 505, जीआईसी डाकपत्थर में 500, मेन बाजार में व्यापार मंडल विकासनगर की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 200, जीजीआईसी साहिया में 221, जीआईसी साहिया में 406, नालंदा पब्लिक स्कूल साहिया में 41, आशा राम वैदिक इंटर कॉलेज में 750, महर्षि अरविंदों घोष इंटर कॉलेज डाकपत्थर में 725, सेंट मैरी कान्वेंट स्कूल में 806, जीआईसी हरबर्टपुर में 800, जीआईसी डाकपत्थर में 700, तुलाज इंस्टीट्यूट सेलाकुई में 350, इक्फाई विश्वविद्यालय में 250, जीजीआईसी रामपुर में 450, जीआईसी सेलाकुई में 350, इंडियन पब्लिक स्कूल बाबूगढ़ में 530, डाकपत्थर में शिक्षकों के सेवारत प्रशिक्षण के दौरान आयोजित कार्यक्रम में 159, नालंदा पब्लिक स्कूल में 41, पछवादून बार एसोसिएशन की ओर से 52, विकासखंड कार्यालय में 30 लोग कार्यक्रम का हिस्सा बने।
-----
बेटियां हर क्षेत्र में आगे : तारा
विकासनगर ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख तारा देवी ने कहा कि बदलते दौर में बेटियां हर क्षेत्र में आगे हैं। बोर्ड एवं प्रतियोगी परीक्षाएं हो या फिर खेलकूद प्रतियोगिताएं बेटियां हर क्षेत्र में परचम लहरा रहीं हैं। कार्यक्रम के दौरान कनिष्ठ सहायक प्राची, लाल बहादुर, राजेंद्र सिंह, अनिल चौधरी, नितिन महेंद्रू, कुसुम डोबरियाल, रेणू शर्मा, रोहिताश सिंह, नौशाद अंसारी, सूरज, वैभव, करिश्मा आदि कर्मचारियों ने महिला सशक्तिकरण और सुरक्षा के शपथपत्र भरे।
विज्ञापन
----
पछवादून बार एसोसिएशन के वकीलों में दिखा उत्साह
महिला सशक्तीकरण एवं सुरक्षा के लिए शपथपत्र भरने को लेकर वकीलों में जमकर उत्साह दिखा। वकीलों ने कहा कि अमर उजाला की ओर से नारी सम्मान, सुरक्षा और बेहतरी के लिए उठाया गया यह कदम सराहनीय है। कार्यक्रम में अधिवक्ता दीपा थापा, बबीता शर्मा, स्वदेश कुमार राणा, पवन सिंह, आरएन लखरवाल, विजय भारद्वाज, जावेद अख्तर, अजब तोमर, एआर जोशी, विपिन लखरवाल, अनिल, धीर सिंह आजाद, अमित अग्रवाल, दीवान सिंह चौहान, अजय आदि शामिल रहे।
----
स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भी बढ़ाए हाथ
पछवादून में अपराजिता महाअभियान की सफलता को लेकर विभिन्न स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं ने हाथ बढ़ाया। ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में प्रयास स्वयं सहायता समूह, प्रगति स्वयं सहायता समूह, पार्वती स्वयं सहायता समूह, एकता स्वयं सहायता समूह, ज्योति स्वयं सहायता समूह, वैष्णवी स्वयं सहायता समूह आदि से जुड़ी महिलाओं ने अभियान को सराहा। कार्यक्रम में ऋतम्भरा चौहान, रमन, वर्मी तोमर, ज्योति, लक्ष्मी आदि मौजूद रहीं।
-----
महिला सशक्तीकरण को बड़े स्तर पर काम की जरूरत : अमरजीत
महाअभियान के तहत व्यापार मंडल विकासनगर की ओर से मुख्य बाजार में आयोजित कार्यक्रम में व्यापार मंडल अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के लिए बड़े स्तर पर काम करने की जरूरत है। सरकार की ओर से भी इस क्षेत्र में कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। दिनेश सेठी, संदीप महावर, ओम प्रकाश, अवतार सिंह, हर्ष सेठी, विनय सेठी, गिरीश आदि मौजूद रहे।
----
जनसंघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने ली शपथ
विकासनगर में आयोजित कार्यक्रम में जनसंघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने महिला सशक्तीकरण एवं सुरक्षा की शपथ ली। कार्यक्रम में मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी, महासचिव आकाश पंवार, डॉ. ओपी पंवार, दिलबाग सिंह, जयदेव नेगी, भीम सिंह बिष्ट, स्वर्ण ओझा, सुशील भारद्वाज, भरत मोहन डबराल आदि शामिल रहे।
----
नारी की गरिमा को अक्षुण्ण रखने के लिए अमर उजाला द्वारा चलाया जा रहा अपराजिता महाअभियान एक सराहनीय कदम है। नई पीढ़ी को महिलाओं के प्रति सम्मान तथा उनकी गरिमा को बनाए रखने में यह अभियान उल्लेखनीय भूमिका निभाएगा। - डॉ. अपूर्वा सिंह, उप जिलाधिकारी चकराता
----
अमर उजाला का अपराजिता महाअभियान सामाजिक सरोकारों से अमर उजाला संस्थान के प्रत्यक्ष रूप से जुड़े होने का एक और उदाहरण है। यह अभियान विशेष तौर से छात्रों के बीच नारी की गरिमा तथा उनके सम्मान को बनाए रखने की भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण योगदान देने में सहायक होगा। -आरएस राणा, खंड शिक्षा अधिकारी, कालसी
---
भारतीय संस्कृति में नारी को देवी तुल्य माना जाता है। लिहाजा नारी की गरिमा और सम्मान की रक्षा करना प्रत्येक भारतीय का धर्म है। नारी सम्मान एवं महिला सशक्तीकरण से ही राष्ट्र का स्वस्थ व समावेशी विकास संभव है। नारी के सम्मान की रक्षा के लिए अमर उजाला द्वारा शुरु किया गया अपराजिता महाअभियान सराहनीय व अनुकरणीय है। - जितेंद्र कुमार, एसडीएम विकासनगर