{"_id":"5c520290bdec2256b807f3b0","slug":"15488785956-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्र की अन्य विद्यालय में तैनाती पर भड़के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्र की अन्य विद्यालय में तैनाती पर भड़के ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
जौनसार बावर की सीमांत तहसील त्यूनी के दूरस्थ प्राथमिक विद्यालय बौराड़ में तैनात शिक्षामित्र को दूसरे विद्यालय में संबद्ध करने से ग्रामीण भड़क गए। ग्रामीणों ने दो दिन में शिक्षामित्र की मूल विद्यालय में तैनाती नहीं होने पर विद्यालय में अनिश्चितकालीन तालाबंदी की चेतावनी दी है।
बुधवार को गांव में हुई बैठक में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जौनसार बावर क्षेत्र की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सरकार कोई प्रयास नहीं कर रही है। शिक्षकों की कमी से जूझ रहे विद्यालयों में नई तैनाती करने के बजाय मौजूद शिक्षकों को भी अन्यत्र संबद्ध किया जा रहा है। कहा कि प्रावि बौराड़ में तैनात शिक्षामित्र को विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से दूसरे विद्यालय में संबद्ध कर दिया गया है। इससे 30 छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। नौनिहालों के भविष्य को देखते हुए शिक्षामित्र को मूल विद्यालय में तैनात करने की मांग ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से की है, लेकिन अधिकारी इस ओर कोई ध्यान नहीं रहे हैं। इस दौरान विक्रम सिंह पंवार, रिंकू पंवार, दलजीत पंवार, महेंद्र चौहान, जगवीर पंवार, रणवीर सिंह, दिलीप रावत, सुरेंद्र पंवार, मोहन लाल, गोविंद, सुठिया आदि मौजूद रहे।
------
शिक्षामित्र को स्वास्थ्य कारणों के चलते मानवीय आधार पर नजदीक के विद्यालय में तैनात किया गया है। पूर्ण स्वस्थ होने पर शिक्षामित्र को मूल विद्यालय में तैनात कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
- डॉ. शूल चंद, खंड शिक्षा अधिकारी