फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   गलत तरीके अर्जित धन देता है कष्ट : शक्ति प्रसाद

गलत तरीके अर्जित धन देता है कष्ट : शक्ति प्रसाद

Sat, 19 Jan 2019 01:30 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 01:30 AM IST
विज्ञापन
गलत तरीके अर्जित धन देता है कष्ट : शक्ति प्रसाद
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

गलत तरीके से अर्जित धन कष्ट प्रदान करता है। भागवद कथा का महत्व तभी है जब हम सुनी गई देववाणी का अनुसरण करें। ये बातें कथा व्यास शक्ति प्रसाद देवली ने कथा समापन पर प्रवचन देते हुए कहीं। उन्होंने सलाह दी।

हरबर्टपुर के विवेक विहार में चल रही सात दिवसीय भागवद कथा का शुक्रवार को हवन पूजन के साथ समापन हुआ। कथा व्यास शक्ति प्रसाद देवली ने सुदामा चरित्र का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने द्वारिका के राजा होते हुए भी अपने बचपन के मित्र सुदामा को नहीं भुलाया और मित्र द्वारा पोटली में लाए चावल खाए। इस दौरान राधा-कृष्ण की झांकियां भी निकालीं गईं। कहा कि निस्वार्थ भाव से की गई ईश्वर की आराधना ही सफल होती है। कहा कि दान एवं पुण्य भी वही फलीभूत होता है, जो मेहनत से अर्जित किया गया हो। कहा कि दान, पुण्य, शीलता, सदाचार, भागवद भजन, बुजुर्गों की सेवा, गाय माता की सेवा मानव के भाग्य में वृद्धि करते हैं। कथा के समापन पर भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस दौरान पछवादून मंच संयोजक अतुल शर्मा, पं. विनोद देवली, रामकुमार रतूड़ी, वीर सिंह राणा, रतन सिंह, सुंदर सिंह, आरडी बिष्ट, भगवान सिंह चौहान, उर्मिला गौतम, सुनीता उनियाल, बसंती रावत, हेमलता बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed