{"_id":"5c3f9022bdec227362020ab3","slug":"154766966112-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने जीते दो स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने जीते दो स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, कालसी
जनजाति मंत्रालय भारत सरकार एवं तेलंगाना राज्य जनजाति परिषद की ओर से आयोजित राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में एकलव्य विद्यालय कालसी के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया। उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व कर रही कालसी की टीम ने प्रतियोगिता में दो स्वर्ण सहित पांच रजत एवं तीन कांस्य पदक अपने नाम किए।
हैदराबाद में आयोजित प्रथम एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की क्रीड़ा प्रतियोगिता में टीम का नेतृत्व कर रही विद्यालय की उप प्राचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता में विद्यालय का 74 सदस्यीय दल भाग ले रहा है। अभी तक संपन्न हुई प्रतियोगिताओं में विद्यालय की छात्रा कुंगा नीमा ने गोला और चक्का फेंक में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए हैं। तीरंदाजी में बालक व बालिका वर्ग की टीम ने दो रजत पदक हासिल किए। आंचल पंवार ने दो सौ मीटर और सौ मीटर दौड़ में क्रमश: रजत और कांस्य पदक पर कब्जा किया। सचिन चौहान ने पांच हजार मीटर वॉकाथन में रजत पदक झटका। जबकि, मोहित चौहान ने गोला फेंक में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं, बालक वर्ग की वॉलीबाल प्रतियोगिता में कालसी की टीम ने महाराष्ट्र को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। जबकि, कबड्डी बालिका वर्ग में टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है। साथ ही उद्घाटन सत्र के दौरान मार्च पास्ट में भी विद्यालय के दल ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम के साथ खेल प्रशिक्षक अमिता रावत, रीना रावत, वॉलीबाल कोच संदीप एवं चांदनी भी मौजूद रहे।