फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   भागवत में कृष्ण जन्म पर झूमे श्रद्धालु

भागवत में कृष्ण जन्म पर झूमे श्रद्धालु

Wed, 16 Jan 2019 01:34 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jan 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
भागवत में कृष्ण जन्म पर झूमे श्रद्धालु
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

हरबर्टपुर के विवेक विहार में चल रही श्रीमद्भागवद कथा में पांचवें दिन कथा व्यास शक्ति प्रसाद देवली ने कृष्ण जन्मोत्सव और पूतना उद्धार की कथा सुनाई गई। कथा में जैसे ही भगवान का जन्म हुआ पूरा पंडाल ‘नंद के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की’ के जयकारों से गूंज उठा। भागवत में श्रद्धालु जमकर झूमे।

इस दौरान बाल कृष्ण को कंस के कारागार से नंद बाबा के घर ले जाने की झांकी भी प्रस्तुत की गई। कथा व्यास शक्ति प्रसाद देवली ने भागवत कथा में महाराज ययाति चंद्रवंशी वंश का वर्णन किया। बताया कि ययाति के बड़े पुत्र यदु हुए। उन्हीं के वंश में भगवान श्रीकृष्ण ने जन्म लिया था। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्णपक्ष अष्टमी को रात्रि 12 बजे रोहिणी नक्षत्र में हुआ। भगवान कृष्ण ने संसार को अंधेरे से प्रकाश में लाने के लिए जन्म लिया और अज्ञान रूपी अंधकार को ज्ञानरूपी प्रकाश से दूर किया। भगवान कृष्ण को जब वासुदेव यशोदा मैया के घर लेकर जा रहे थे, तो शेषनाग ने छाया की और मां यमुना ने चरण छुए। वासुदेव कृष्ण को नंदबाबा के घर छोड़कर यशोदा मैया की कन्या को लेकर वापस कंस के कारागृह में आए। इसके बाद कथा व्यास ने पूतना के उद्धार का प्रसंग सुनाया। इस दौरान पछवादून मंच संयोजक अतुल शर्मा, गोवर्धन डोभाल, विनोद देवली, रामकुमार रतूड़ी, संतोष रावत, वीर सिंह राणा, आरडी बिष्ट, भगवान सिंह, आमोद शर्मा, लीला राणा, सरिता डोभाल, नीतू राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed