फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   कथा में बताया भागवत का सार

कथा में बताया भागवत का सार

Tue, 15 Jan 2019 01:42 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jan 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
कथा में बताया भागवत का सार
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

हरबर्टपुर के विवेक विहार में चल रही भागवत कथा के चौथे दिन कथा व्यास ने समुद्र मंथन और वामन अवतार के प्रसंग का वर्णन किया। कथा व्यास शक्ति प्रसाद देवली ने कहा कि ओम नमो भगवते वासुदेवाय: नम: भागवत का सार है।

उन्होंने कहा कि जब अमृत की प्राप्ति के लिए देवों और असुरों ने समुद्र मंथन शुरू किया, तब भगवान ने कच्छप का अवतार लिया और अपने ऊपर मथनी रखी। गणेश जी की पूजा के बाद समुद्र मंथन शुरू हुआ। मंथन में 14 रत्न की प्राप्ति हुई। सबसे पहले विष निकला, जिससे सभी देव एवं असुर डर गए। तब भगवान शंकर ने विष को ग्रहण कर गले में संग्रहित किया, तभी से भगवान शंकर नीलकंठ कहलाए। अंत में अमृत का प्रादुर्भाव हुआ। अमृत के लिए देव और असुरों को आपस में लड़ता देख भगवान विष्णु ने मोहिनी का अवतार लिया और देवों को अमृत का पान कराया। इसके बाद कथा व्यास शक्ति प्रसाद ने भगवान नारायण के वामन अवतार का प्रसंग सुनाया। भगवान ने वामन रूप में राक्षसों के राजा बलि से तीन कदम जमीन दान में मांगी। दानवीर बलि ने वामन द्वारा मांगे गए दान को स्वीकार किया और भगवान से जमीन नाप लेने को कहा। तब वामन भगवान ने तीन कदम में पूरी सृष्टि को नाप लिया। कथा को श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ सुना। इस दौरान भजन मंडली द्वारा सुंदर भजनों की भी प्रस्तुति दी गई। इस मौके पर विनोद देवली, राम कुमार रतूड़ी, प्रवीन, ज्योति पंत, वीर सिंह राणा, अतुल शर्मा, हरीचंद नागवाल, लीला राणा, सुनीता बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed