{"_id":"5c33b73dbdec2256a8715792","slug":"154689324515-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो माह से नहीं बन रहे राशन कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो माह से नहीं बन रहे राशन कार्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, कालसी
ब्लॉक में पिछले दो महीने से नए राशन कार्ड बनवाने के लिए लोग दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं। वहीं, जो लोग पुराने राशन कार्ड निरस्त कराना चाहते हैं, उनके कार्ड भी निरस्त नहीं हो रहे हैं। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
क्षेत्रवासियों ने जिला पूर्ति कार्यालय से शीघ्र नए राशन कार्ड बनाने और पुराने राशन कार्ड निरस्त कराने की मांग की है। क्षेत्रवासी राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, जालम सिंह, प्रताप सिंह, सूर्यवीर सिंह आदि का कहना है कि वे दो माह से जिला पूर्ति कार्यालय से नए राशन कार्ड बनाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन, अब तक नए राशन कार्ड नहीं बन पाए हैं। कार्यालय में बताया जा रहा है कि कालसी ब्लॉक के लिए डाटा ऑपरेटर की आईडी नहीं बनी है, जिससे दो माह से नए राशन कार्ड नहीं बन रहे हैं और न ही पुराने राशन कार्ड निरस्त हो पा रहे हैं। इस कारण नए कार्डधारकों को बाजार से खाद्यान्न खरीदना पड़ रहा है। वहीं, पुराने राशन कार्डधारक तब तक अपना नया राशन कार्ड नहीं बनवा सकते, जब तक पुराना राशन कार्ड निरस्त नहीं होता।
इस संबंध में जिला पूर्ति अधिकारी विपिन कुमार का कहना है कि शीघ्र ही इस मामले में पता कर डाटा ऑपरेटर की आईडी बनाई जाएगी। ताकि, लोगों को राशन कार्ड के लिए परेशान न होना पड़े।