फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता : पुंडीर

मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता : पुंडीर

Tue, 08 Jan 2019 02:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jan 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकता : पुंडीर
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

सहसपुर के श्यामपुर अलकनंदा एनक्लेव में 12 लाख की लागत से बनने वाले संपर्क मार्ग का सोमवार को क्षेत्रीय विधायक सहदेव पुंडीर ने शिलान्यास किया। भूमि पूजन के बाद निर्माणदाई संस्था ने मार्ग निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। विधायक ने कहा कि प्रत्येक बस्ती में मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है।

विधायक ने निर्माणदाई संस्था को निर्धारित समय पर निर्माण कार्य पूरा करने निर्देश दिए। कहा कि सरकार खासकर सड़कों के निर्माण की ओर ध्यान दे रही है।प्रदेश सरकार विकास योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति को ध्यान में रखकर बना रही है। अब तक के कार्यकाल में सरकार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और यातायात सुविधाओं को विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया है। बताया कि अगले विधानसभा चुनाव से पूर्व सहसपुर की सभी बस्तियों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया करा दी जाएंगी। लोगों ने विधायक से बिजली और पानी की पर्याप्त आपूर्ति कराने की मांग की। इस दौरान नगर निगत पार्षद गोविंद गुसाईं, भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष सुखदेव फर्सवाण, ताजवर सिंह नेगी, नवीन जोशी, नरेंद्र कुमार, ममता भंडारी, काजल देवी, लीला भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed