{"_id":"5c23e4a8bdec2256d87883ab","slug":"15458562016-mussoorie-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
पहाड़ो की रानी में बुधवार को अचानक मौसम ने करवट बदली। दिन की शुरुआत चटक धूप से हुई। लेकिन दिन चढ़ते ही धूप की तपन ठिठुरन में बदलने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। नगर में चलती शीतलहर ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया। लोगों का कहना है कि अचानक मौसम में परिवर्तन से बर्फबारी होने की संभावना बढ़ गई है।
इन दिनों मसूरी में तड़के और देर रात जमकर पाला पड़ रहा है। इससे सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा है। नगर में वैसे तो अक्सर मौसम बदलता ही रहता है, लेकिन बुधवार को दोपहर बाद काले बादलों ने सूरज को अपने आगोश में ले लिया, जिससे नगर में ठंड का प्रकोप बढ़ गया। कुछ ही देर में नगर ने घने कोहरे की चादर ओढ़ ली और दिन में ही अंधेरा छा गया। पर्यटकों ने मसूरी के इस सुहावने मौसम का जमकर लुत्फ उठाया। जमीन पर कोहरे के बीच पर्यटक सेल्फी लेते नजर आए। कड़ाके की ठंड के बावजूद मालरोड देर रात तक पर्यटकों से गुलजार रहा। बढ़ती ठंड को देखते हुए नगर पालिका ने विभिन्न चौराहों पर अलाव की व्यवस्था की है।