फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बालिका शिक्षा से खुलेगा प्रगति का द्वार: संजय

बालिका शिक्षा से खुलेगा प्रगति का द्वार: संजय

Sun, 16 Dec 2018 01:55 AM IST
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:55 AM IST
विज्ञापन
बालिका शिक्षा से खुलेगा प्रगति का द्वार: संजय
- अमर उजाला के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल महाअभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
विकासनगर। अमर उजाला के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल महाअभियान के तहत शनिवार को आशाराम वैदिक इंटर कालेज में महिला सशक्तीकरण एवं बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को जीवन में शिक्षा के महत्व के साथ ही महिला अधिकारों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि स्कूल के प्रबंधक संजय जैन ने किया। उन्होंने कहा कि शिक्षित होकर मुकाम हासिल किया जा जा सकता है। बदलते दौर में महिलाएं पहले की अपेक्षा अधिक सजग और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हुई हैं।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने कहा कि कही पर भी किसी तरह का गलत हुआ हो उसके खिलाफ आवाज उठाई जानी चाहिए। खासकर छात्राओं और कामकाजी महिलाओं को यदि कोई गलत नियत से देखता या टच करता हो तुरंत विरोध करना चाहिए। उन्होंने बताया कि युवतियों और महिलाओं के साथ कही कुछ अप्रिय होता है तो विशाखा गाइड लाइन के तहत बनी कमेटी में विरोध दर्ज कराया जाना चाहिए। पूर्व में कुछ देशों में महिलाओं को वोट देने तक का अधिकार नहीं था, लेकिन अब ऐसा नहीं है समाज में बदलाव आया है। इसके साथ शिक्षकों से कहा कि यौन अपराध, उत्पीड़न और प्रताड़ना से बचाने के लिए यदि स्कूल में कमेटी गठित नहीं है तो जल्द इसका गठन किया जाए। शिक्षक रमेश चंद्र गर्ग ने बच्चों को अपराजिता का अर्थ बताया। उन्होंने कहा कि जिसे पराजित नहीं किया जा सकता वे अपराजिता है। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संजय कुमार विश्नोई ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यक्रम में रघुवीर सिंह राणा, सुभाष चंद्र मिश्र, अनिल गुप्ता, इसम सिंह, आरपी अग्रवाल, कुलदीप प्रसाद जोशी, संजीव कलूरा, मनीषा शर्मा, प्रीति जैन, विभा, रमेश चंद्र गर्ग, बाबू सिंह चौहान, पितांबर सिंह तोमर, मोहन सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्क प्लेस पर कुछ अप्रिय हो तो करें विरोध
कार्यक्रम में कानून के जानकारों ने दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
विकासनगर। अश्लील टिप्पणी और साहित्य दिखाना अपराध है। महिलाओं के साथ वर्क प्लेस पर यदि कुछ भी अप्रिय हो तो इसके लिए गठित समिति में विरोध दर्ज करें। यह कहना है कानून के जानकारों का। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में अधिवक्ता नितिन वर्मा व अमिता राणा ने बताया कि वर्क प्लेस पर महिला सुरक्षा के लिए कड़े कानून बनाए हैं। आयोजित कार्यक्रम में कानून के जानकारों ने कहा कि महिलाओं के साथ कुछ भी अप्रिय होने पर लिखित या मौखिक शिकायत इसके लिए संस्थान में गठित कमेटी में दर्ज कराई जा सकती है। इसके अलावा विशाखा एप पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। खास बात यह है कि इसमें पीड़िता की पहचान को सार्वजनिक नहीं किया जाता। कार्यक्रम में बच्चों ने भी विचार व्यक्त किए। शिक्षक संजय कुमार विश्नोई ने बताया कि स्कूल में यौन अपराध और उत्पीड़न से बचाने के लिए स्कूल के प्रिंसिपल की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई है।

फोटो
यह बदलाव का समय है और महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से आगे आई हैं, वे चाहे सेना हो, पुलिस हो या फिर महिला अधिकारों से जुड़े मामले, उनकी हर क्षेत्र में भागीदारी है।
- प्रीति जैन, शिक्षिका

फोटो
महिलाओं के लिए कई कानून बनाए हैं, जरूरत है तो बस उन्हें इसके प्रति जागरूक करना, जागरुकता के अभाव में कई बार महिलाएं संविधान में उन्हें मिले अधिकारों का प्रयोग नहीं कर पाती। - अमिता राणा, अधिवक्ता


एनसीसी में बड़ी संख्या में छात्राओं का आना सुखद है, यहां से निकली कई छात्राएं सेना में अधिकारी बनी हैं जो देश की रक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। - संजय कुमार विश्नोई, मेजर एनसीसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed