{"_id":"5c156247bdec2253fa7b6f05","slug":"15449053257-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एम्स के अध्यक्ष ने किया संस्थान का दौरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एम्स के अध्यक्ष ने किया संस्थान का दौरा
Updated Sun, 16 Dec 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान के अध्यक्ष प्रो. समीरन नंदी ने शनिवार को एम्स संस्थान का दौरा किया। उन्होंने अस्पताल का निरीक्षण करते हुए मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि निदेशक प्रो. रविकांत के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में एम्स विश्व स्तरीय स्वास्थ्य संस्थान बनेगा। उन्होंने रिसर्च व टीचिंग के इंफ्रास्ट्रक्चर का मुआयना भी किया। पहली बार एम्स पहुंचे अध्यक्ष प्रो. नंदी संस्थान की फेकल्टी से भी रूबरू हुए और अनुभव बांटे।
उन्होंने कहा कि संस्थान के विश्व स्तरीय बनने की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने एम्स फेकल्टी से कहा कि मरीज को क्वालिटी केयर मिलना चाहिए, साथ ही उनसे स्वयं को अनुसंधान से जोड़ने को कहा। इस अवसर पर एम्स निदेशक प्रो. रविकांत, एकेडमिक डीन प्रो. सुरेखा किशोर, डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर प्रो. मनोज गुप्ता, एम्स के मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. ब्रह्मप्रकाश, सुपरिटेंडेंट इंजीनियर एसबी पांडेय, प्रशासनिक अधिकारी शशिकांत, डीएमएस डॉ. अनुभा अग्रवाल, सब डीन डॉ. केएस रवि आदि मौजूद थे।