{"_id":"5c1522e4bdec2255cd11c442","slug":"154488909816-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएमजीएसवाई के तहत होगा पांच मोटरमार्गों का अपग्रेडेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएमजीएसवाई के तहत होगा पांच मोटरमार्गों का अपग्रेडेशन
Updated Sat, 15 Dec 2018 09:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। प्रधानमंत्री गाम सड़क योजना के तहत विकासखंड कीर्तिनगर व देवप्रयाग के पांच मोटरमार्गों का सुधारीकरण किया जाएगा। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग की ओर से डीपीआर तैयार कर शासन को भेज दी गई है।
पीएमजीएसवाई के तहत भारत सरकार के कोर नेटवर्क में विकासखंड कीर्तिनगर की दो सड़कों को शामिल किया गया है, जिसमें मलेथा-ग्वाड़टोला व पाव बैंड-न्यूली-सैण-मठूर गांव मोटर मार्ग शामिल है। जबकि विकासखंड देवप्रयाग की ललथ-सिवालीधार-गुजेठा, भैसकोट व हिंडोलाखाल-पलेठी मल्ली मोटर मार्गों का भी इस योजना के तहत कायाकल्प किया जाएगा। वर्तमान में उक्त मोटर मार्गों की स्थिति अत्यधिक दयनीय होने से क्षेत्रीय जनता को समस्या से जूझना पड़ रहा है। अधिकतर मोटर मार्गों का डामरीकरण न होने से लोग जान जोखिम में डालकर इन मोटर मार्गों पर सफर करने को मजबूर है। लोक निर्माण विभाग कीर्तिनगर के अधिशासी अभियंता बीएस नेगी ने बताया कि उक्त सभी मोटर मार्गों की डीपीआर तैयार कर यूआरआरडीए देहरादून को भेज दी गई है। वित्तीय स्वीकृति मिलने पर निर्माण कार्य की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।