{"_id":"5c1521cdbdec2255cf6e710a","slug":"154488881915-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय पंचायत हरमनी की कुलसारी में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताएं पुरस्कार वितरण के साथ हुई संपन्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय पंचायत हरमनी की कुलसारी में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताएं पुरस्कार वितरण के साथ हुई संपन्न
Updated Sat, 15 Dec 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारायणबगड़। न्याय पंचायत हरमनी के कुलसारी में आयोजित खेल महाकुंभ की दो दिवसीय प्रतियोगिताएं रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ शुरू हुईं। प्रतियोगिताओं में जीआईसी हरमनी के मनीष और जीआईसी कुलसारी की अंजली चैंपियन बने।
जीआईसी कुलसारी के खेल मैदान में युवा कल्याण विभाग की ओर से आयोजित अंडर 14, 17 और 19 बालक-बालिकाओं की खेल प्रतियोगिताएं हुईं। कबड्डी में जीआईसी और जीजीआईसी हरमनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खो-खो में कन्या जूनियर हाईस्कूल हरमनी की टीम विजयी रही। लंबीकूद में जीआईसी हरमनी के मनीष तथा जीआईसी कुलसारी की अंजलि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक में जीआईसी कुलसारी के गौरव रजवार और जीआईसी हरमनी की सविता अव्वल रहे। 100 मीटर दौड़ में जीआईसी हरमनी के मनीष और प्रिया प्रथम रहे। जीआईसी कुलसारी के प्रधानाचार्य आरसीएस रावत ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि इन खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं की प्रतिभाओं में निखार आता है। इस मौके पर वीपीएस रावत, एसएल कौबियाल और विनोद नेगी आदि मौजूद थे।