{"_id":"5c1521c9bdec2253ba336366","slug":"154488881520-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान आदिबदरीनाथ के कपाट बंद होने की प्रक्रियाएं शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान आदिबदरीनाथ के कपाट बंद होने की प्रक्रियाएं शुरू
Updated Sat, 15 Dec 2018 09:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आदिबदरी। पौष माह की संक्रांति 16 दिसंबर को भगवान आदिबदरीनाथ मंदिर के कपाट ब्रह्ममुहूर्त में एक माह के बंद कर दिए जाएंगे। मंदिर समिति के महासचिव गैणा सिंह ने बताया कि ब्रह्ममुहूर्त में मंदिर के पुजारी चक्रधर थपलियाल आदिबदरी नाथ की पंचद्रव्यों से महाभिषेक पूजा करेंगे। भगवान आदिबदरी के दर्शनों के बाद वैदिक मंत्रोच्चारों के साथ मंदिर के कपाट एक माह के लिए बंद कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शनिवार रात को भगवान आदिबदरी नाथ के निर्वाण दर्शनों के साथ सामूहिक कड़ाह भोग अर्पित किया जाएगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष विजऐश नवानी ने बताया कि 14 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व पर आदिबदरीनाथ मंदिर के कपाट विधि विधान से खोले जाएंगे।