फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मसूरी को स्व्च्छता का आईना दिखा गए जॉन अब्राहम

मसूरी को स्व्च्छता का आईना दिखा गए जॉन अब्राहम

Sat, 15 Dec 2018 02:12 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
मसूरी को स्व्च्छता का आईना दिखा गए जॉन अब्राहम
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन

नगर में विगत चार दिनों से चल रही बॉलीवुड फिल्म ‘बाटला हाउस’ की शूटिंग बृहस्पतिवार देर रात समाप्त हो गई। नगर में फिल्म के कई महत्वपूर्ण सीन फिल्माने के बाद शुक्रवार को अभिनेता जॉन अब्राहम और फिल्म यूनिट मुंबई रवाना हो गई। होटल से चैकआउट से पूर्व जॉन ने प्रशंसकों के साथ फोटो खिंचवाई।
इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में जॉन ने नगर के लोगों की प्रशंसा करते हुए कहा कि मालरोड समेत गांधी चौक आदि क्षेत्रों में शूटिंग के दौरान स्थानीय लोगों ने पूरा सहयोग किया, जिससे शूटिंग में किसी भी प्रकार परेशानी नहीं आई। लेकिन, जॉन ने शहर की सफाई और यातायात व्यवस्था को लेकर दुख प्रकट किया। जॉन ने कहा कि मालरोड पर तो सफाई व्यवस्था कुछ हद तक ठीक थी। लेकिन, जिन गलियों में शूटिंग की हुई उनकी दशा काफी दयनीय है। वहां गंदगी का अंबार लगा हुआ था और गलियों में सीवर का गंदा पानी बहता दिखाई दिया। इससे उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

जॉन ने कहा कि मसूरी एक बहुत अच्छा हिल स्टेशन है, यहां की आबोहवा बहुत अच्छी है। प्रकृति ने मसूरी को नायाबा नेमतें बख्शी हैं, जिसे संजोए रखने की जरुरत है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन और नगर की जनता से आह्वान किया कि वे शहर की सुंदरता को बनाए रखें और शहर को प्लास्टिक कूड़े से मुक्त करने में सहयोग करें। उन्होंने यातायात व्यवस्था को और बेहतर करने की जरूरत बताई। जॉन अब्राहम मसूरी में दूसरी बार फिल्म की शूटिंग के लिए आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

सफाई के लिए शीघ्र करेंगे प्रयास : पालिकाध्यक्ष
पालिकाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने कहा कि पूर्व में नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई थी, जिसे पटरी पर लाने के लिए शीघ्र ही ठोस प्रयास किए जाएंगे। वहीं, शहर में बहते सीवर पर उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों की जल्द बैठक बुलाई जाएगी। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में बहते सीवर को ठीक करवाया जाएगा। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि जिन होटलों के सीवर खुले में बह रहे हैं, उन्हें भी नोटिस दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed