{"_id":"5c1412e7bdec22571c760321","slug":"154481947018-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरतमंदों की मदद को पौड़ी पुलिस ने उठाया बीड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरतमंदों की मदद को पौड़ी पुलिस ने उठाया बीड़ा
Updated Sat, 15 Dec 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनिकीरेती। बढ़ती सर्दी के मद्देनजर थाना लक्ष्मणझूला पुलिस ने मित्रता सेवा सुरक्षा के तहत 200 जरूरतमंदों लोगों कोे रजाईयां बांटी। एसएसपी पौड़ी जगत राम जोशी की देखरेख में शुक्रवार को लक्ष्मणझूला स्थित थाना परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीआईजी अजय रौतेला ने किया। डीआईजी अजय रौतेला व एसएसपी जगतराम जोशी ने संयुक्त रूप से करीब दो सौ जरूरतमंद लोगों को रजाईयां वितरित की। डीआईजी ने कहा कि उत्तराखंड पुलिस को मित्र पुलिस का जो स्लोगन दिया गया है, उसको जमीनी स्तर पर जनता के बीच लाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पौड़ी पुलिस प्रशासन की ओर से पुलिस की छवि को उज्ज्वल बनाने व जरूरतमंदों की मदद के लिए विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इससे पहले डाक्टरों की टीम के सहयोग से बुजुर्ग लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और निशुल्क दवाइयां दी गई। आगे पौड़ी पुलिस प्रशासन की ओर से बहुत जल्द ही एक कैंप का आयोजन किया जाएगा, इसमें दिव्यांगों को व्हील चेयर और कान की मशीनें दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यों को करने के पीछे का मुख्य उद्देश्य लोगों के मन से पुलिस का भय समाप्त करना है, ताकि लोग पुलिस के साथ मित्रता का व्यवहार कर सकेें हैं।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष माधव अग्रवाल, हंस फाउंडेशन के स्थानीय प्रभारी प्रदीप राणा, स्वामी गुरूचरण दास, व्यापार संघ के अध्यक्ष नारायण सिंह रावत, थाना प्रभारी प्रदीप राणा, अशोक अग्रवाल, संजय अग्रवाल, देवेंद्र राणा, नवीन राणा, सरोजनी देवी, आदेश तोमर, अनिल मल्होत्रा, जितेंद्र धाकड़, जगदीश पयाल, वीके श्रीवास्तव, गौरी शंकर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
1300 रजाईयां बांटने का है लक्ष्य
एसएसपी पौड़ी जेआर जोशी ने बताया कि उनकी ओर से जनपद में जरूरतमंद 1300 लोगों को रजाईयां बांटने का लक्ष्य रखा गया है। शुक्रवार को लक्ष्मणझूला, श्रीनगर, पैठाणी में कैंप लगाकर जरूरतमंदों को रजाईयां बांटी गई। उन्होंने बताया कि सर्दी के मौसम में कई गांवों में ऐसे बुजुर्ग होते हैं, जिनके पास रजाई नहीं होती। ऐसे लोगों की मदद करने के लिए पुलिस ने बीड़ा उठाया है।